Tata EV Cars: आ रही टाटा की धांसू इलेक्ट्रिक Tata CURVV कार, सिंगल चार्ज में काएगी 500 km का सफर, जानें कितना है प्राइस

Tata EV Cars: टाटा कर्व की अनुमानित कीमत बाजार में Rs. 10.50 Lakh रुपए होने की उम्मीद है। वहीं टाटा कर्व की लॉन्च की अनुमानित तारीख अप्रैल 02, 2024 निर्धारित की गई है।

Jyotsna Singh
Published on: 18 March 2023 2:41 PM GMT
Tata EV Cars: आ रही टाटा की धांसू इलेक्ट्रिक Tata CURVV कार, सिंगल चार्ज में काएगी 500 km का सफर, जानें कितना है प्राइस
X
Tata EV Cars (सोशल मीडिया)

Tata EV Cars: गाड़ियों के हर सेगमेंट में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने वाली टाटा कंपनी को पहले टाटा इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी (TELCO) के रूप में जाना जाता था। इस कंपनी की स्थापना 1945 में लोकोमोटिव के निर्माता के रूप में की गई थी। इस कंपनी ने 1954 में डेमलर-बेंज एजी के सहयोग से अपना पहले कमर्शियल वेहिकल का निर्माण किया था। टाटा मोटर्स ने 1988 में टाटामोबाइल के लॉन्च के साथ यात्री वाहन बाजार में प्रवेश किया, जिसके बाद 1991 में टाटा सिएरा के साथ स्वदेशी ऑटोमोबाइल विकसित करने की क्षमता हासिल करने वाला पहला भारतीय निर्माता बनाने का श्रेय हासिल किया। और ठीक उसी के बाद 1998 में भारत देश में अपने नाम से धूम मचाने वाली गाड़ी टाटा ने पहली पूरी तरह से स्वदेशी भारतीय यात्री कार इंडिका लॉन्च की और 2008 में दुनिया की सबसे सस्ती कार लखटकिया टाटा नैनो लॉन्च की।

साल 2004 में टाटा मोटर्स ने दक्षिण कोरियाई ट्रक निर्माता देवू कमर्शियल वेहिकल कंपनी का अधिग्रहण किया। वहीं टाटा कंपनी ने 2008 में फोर्ड से जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया, जिसके बाद टाटा मोटर्स अब बेशकीमती और शानदार गाड़ियों में शुमार जगुआर, लैंड रोवर का मूल निर्माता बन चुका है। अब अपनी न्यू जेनरेशन जबरदस्त लुक वाली एसयूवी कार टाटा कर्व को लाइन अप किया है। मीडिया के सामने रिवील हो चुकी टाटा की ये कार नेक्स्ट ईयर बाजार में उपलब्ध हो सकती है। आइए जानते हैं टाटा की अपकमिंग एसयूवी कार टाटा कर्व के बारे में ...।

टाटा कर्व एसयूवी डिजाइन

टाटा कर्व एसयूवी को कंपनी ने कूपे वाली अवधारणा को बनाए रखा गया है, लेकिन ये कार (टाटा कर्व) अभी भी SUV कूप जैसी स्टाइलिंग के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली दिखाई देती है। इसमें पहियों के ऊपर बड़े मेहराब और सीधे कंधे इसे प्रॉपर एसयूवी बनाते हैं। वहीं इसमें स्लिम एलईडी लैंप चारो तरफ से ग्रिल से घिरे हुए है, जबकि इसकी पीछे की तरफ से उठी हुई ढलान वाली छत इसमें स्पोर्टी एसयूवी का एहसास दिलाती है। इसमें ग्रे मशीन-कट अलॉय व्हील लगे हैं। इसका व्हीलबेस लंबा होगा। कार के पिछले हिस्से पर टाटा और ईवी के लोगो लगे हुए हैं। यह घुमावदार बैक विंडशील्ड गाड़ी को शानदार लुक देने में मदद करते हैं।

कर्व एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ

न्यू कॉन्सेप्ट कर्व एसयूवी (Tata Curvv electric SUV concept) में पैनोरमिक सनरूफ है जो केबिन को हवादार बनाता है और कार के अंदर नेचुरल लाइट का एक्सपीरियंस कराता है। इंटीरियर दो फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन- एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ फ्यूचरिस्टिक दिखता है। फैब्रिक का ओम्ब्रे इफेक्ट कॉन्सेप्ट कर्व को स्पोर्टी बनाता है। कार में स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप, एलईडी डीआरएल (LED DRL) है। साथ ही कार में टेल-विड्थ LED tail lamp है। यह सीधे हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, VW ताइगुन, MG एस्टर, निशान किक्स और स्कोडा कुशाक से मुकाबला करेगी।

टाटा कॉन्सेप्ट CURVV की रेंज

मीडिया द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, इसमें एक बड़ी ली-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो जेन 2 प्लेटफॉर्म 400 से 500 किमी की रेंज प्रदान करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। कॉन्सेप्ट CURVV से पर्दा उठाने के बाद टाटा मोटर्स दो और इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने के लिए तैयार है। Tata CURVV दूसरी इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज कर सकती है। थ्री-पिन सॉकेट के जरिये लैपटॉप, टेंट या दूसरे इलेक्ट्रिक डिवाइस को भी पावर दे सकती है।

इंटीरियर

टाटा कर्व में इंटीरियर मिनिमलिस्ट वाइब और ट्विन स्क्रीन के साथ इलेक्ट्रिक वेरिएंट के जैसा दिया गया है। टाटा कर्व कॉन्सेप्ट के इंटीरियर में एक यूनीक डैशबोर्ड, फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, एक बड़ा रोटरी डायल अन्य पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया गया है। स्लोपिंग रूफलाइन के बावजूद इस कार में स्पेस की कोई कमी नजर नहीं आती। ये कार टाटा की प्रीमियम एसयूवी की लिस्ट में शामिल होगी। खास बात ये है, कि ये कार टाटा की मौजूदा फ्लैगशिप कार टाटा सफारी के ऊपर रखी जाएगी।

पॉवरट्रेन

इस कार में एक नया टर्बो पेट्रोल दिया जायेगा, जो भविष्य में आने वाली एसयूवी कारों के लिए एक बेस का काम करेगा। टाटा अपनी इन दोनों कारों को 2024 में लेकर आएगी। जो कि इलेक्ट्रिक और पेट्रोल वर्जन में होगी।

प्राइस और लॉन्चिग डेट

टाटा कर्व की अनुमानित कीमत बाजार में Rs. 10.50 Lakh रुपए होने की उम्मीद है। वहीं टाटा कर्व की लॉन्च की अनुमानित तारीख अप्रैल 02, 2024 निर्धारित की ग

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story