×

Tata Punch EV Price: टाटा पंच ईवी शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च को तैयार, देखें सारी जानकारी

Tata Punch EV Price: टाटा कर्व ईवी को 2024 की पहली तिमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस साल के आखिर तक टाटा हैरियर ईवी के पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। अपडेटेड नेक्सन ईवी अगले महीने यानी सितंबर 2023 में लॉन्च होने जा रही है व इसके बाद नवंबर 2023 में टाटा पंच ईवी लॉन्च होगी।

Jyotsna Singh
Published on: 13 Aug 2023 3:12 AM GMT
Tata Punch EV Price: टाटा पंच ईवी शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च को तैयार, देखें सारी जानकारी
X
Tata Punch EV Price (Photo: Social Media)

Tata Punch EV Price: टाटा मोटर्स कंपनी पर्यावरण संरक्षण को दिशा में तेजी से अपना सहयोग दर्ज करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार में वृद्धि करती जा रही है। आने वाले कुछ सालों के भीतर टाटा कंपनी टोटल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपने इलेक्ट्रिक वाहन उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने की तरफ हवा की रफ्तार के साथ बढ़ रही है। कंपनी द्वारा हाल जी में साझा की गई अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च किए जाने योजनाओं के तहत ये कंपनी साल 2024 की शुरुआत तक चार नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने जा रही है।

टाटा कर्व ईवी को 2024 की पहली तिमाही में पेश किए जाने की उम्मीद है। इस साल के आखिर तक टाटा हैरियर ईवी के पेश किए जाने की उम्मीद की जा रही है। अपडेटेड नेक्सन ईवी अगले महीने यानी सितंबर 2023 में लॉन्च होने जा रही है व इसके बाद नवंबर 2023 में टाटा पंच ईवी लॉन्च होगी। इस तरह से 2023 के अंतिम चरण में टाटा की कई इलेक्ट्रिक कारें भारतीय ऑटो मार्केट में बिक्री के लिए पूरी तरह से तैयार होंगी वहीं 2024 की शुरुवात में ही ग्राहकों को टाटा की नई तकनीक और खूबियों से लैस कारें विकल्प के तौर पर मौजूद मिलेंगी। आइए जानते हैं टाटा पंच ईवी से जुड़े डिटेल्स के बारे में.....

टाटा पंच ईवी बैटरी पैक

टाटा पंच ईवी के बैटरी पैक की बात करें तो इस बात की उम्मीद की जा रही है कि टाटापंच ईवी अपने पावरट्रेन को टियागो ईवी के साथ शेयर कर सकता है। जो 74bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 19.2kWh और 61bhp इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 24kWh के बैटरी पैक ऑप्शन में मौजूद है। टाटा के अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह, पंच ईवी में जिपट्रॉन पावरट्रेन मिलेगा, जिसमें एक स्थायी चुंबक सिंक्रोनस मोटर और एक लिक्विड-कूल्ड बैटरी शामिल है। बैटरी क्षमता और इलेक्ट्रिक मोटर स्पेसिफिकेशंस के बारे में टाटा कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है।

टाटा पंच ईवी फीचर्स

टाटा पंच ईवी के फीचर्स की बात करें तो इसके टेस्टिंग के दौरान लीक हुई फोटो के जरिए मिली जानकारी के अनुसार टाटा पंच ईवी 360-डिग्री कैमरे से भी लैस हो सकता है। ईवी में टाटा कर्व कॉन्सेप्ट के समान, केंद्र में एक इल्यूमिनेटेड लोगो और हैप्टिक टच कंट्रोल के साथ एक नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होने की उम्मीद है। टाटा पंच ईवी में रोटरी ड्राइव सिलेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर मिल सकते हैं। नया 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी शामिल किया जा सकता है।

टाटा पंच ईवी मुकाबला

टाटा पंच ईवी एक माइक्रो एसयूवी होगी जो कीमत के मामले में इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में सिट्रोएन ईसी3 और एमजी कॉमेट जैसे प्रतिस्पर्धियों के मुकाबला करेगी। टाटा पंच ईवी की टक्कर हुंडई की पॉपुलर कार एक्सटर EV से होने की उम्मीद की जा रही है। जो फिलहाल अपने टेस्टिंग फेज में है।

Jyotsna Singh

Jyotsna Singh

Next Story