×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षियों पर जोरदार प्रहार, कहा- चुनाव से पहले ही हांफ गईं सपा-बसपा और का

Barabanki News: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और राज्य मंत्री सतीश शर्मा आज बाराबंकी आये। उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की और निकाय चुनाव को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

Sarfaraz Warsi
Published on: 3 May 2023 11:13 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्षियों पर जोरदार प्रहार, कहा- चुनाव से पहले ही हांफ गईं सपा-बसपा और का
X
बाराबंकी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी: Photo- Newstrack

Barabanki News: यूपी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और राज्य मंत्री सतीश शर्मा आज बाराबंकी आये। उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की और निकाय चुनाव को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सभी नगर निकायों में मेयर, चेयरमैन और सभासद के प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़ रही है और निकाय चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने जा रही है। जबकि सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां चुनाव से पहले ही हांफ गईं हैं।

सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां हांफ गई- भूपेंद्र चौधरी

इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। इन पार्टियों के बड़े-बड़े नेता बाहर नहीं निकल रहे हैं। अखिलेश यादव बाहर निकलेती ही नहीं, इसलिये उन्हें कहीं विकास नजर नहीं आ रहा। उन्होंने कहा कि हमने सभी नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी घोषित किये हैं। उत्तर प्रदेश में 14 हजार वार्ड हैं। 90 फीसदी वार्डों में भाजपा अपने प्रत्याशी घोषित करके नगर निकाय का चुनाव लड़ रही है। जबकि सपा-बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियां 25 फीसदी वार्डों पर प्रत्याशी घोषित करके ही हांफ गई।

भूपेंद्र चौधरी ने नेताओं की नाराजगी को लेकर कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा सार्वजनिक जीवन में पार्टी के लिये काम करने वाले हर कार्यकर्ता की होती है। भाजपा के सभी नेता एकजुट हैं। सभी नेता व कार्यकर्ता भाजपा के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिये रात-दिन एक करके घर-घर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही नगर निकायों के द्वारा किये गये कामों का पूरा रिपोर्ट कार्ड और विकास के एजेंडे के आधार पर भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच में है। हमारा एजेंडा विकास, सुरक्षा और शहरों को सजाने-संवारने का है। इसीलिये भाजपा सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। इसके अलावा बोर्ड में भी भाजपा के सभासदों का बहुमत होगा।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story