×

Up Nikay Chunav 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमने तुष्टिकरण को पनपने नहीं दिया

Up Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से लगातार देश बदल रहा है। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम सम्मान के साथ लहरा रहा है।

Sarfaraz Warsi
Published on: 8 May 2023 2:59 PM GMT
Up Nikay Chunav 2023: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- हमने तुष्टिकरण को पनपने नहीं दिया
X
CM Yogi (photo: social media )

Barabanki News: नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशियों के समर्थन में सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जीआइसी ऑडिटोरियम में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सपा, बसपा पर जमकर साधा निशाना और भाजपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

सीएम बोले- देश बदल रहा है!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों से लगातार देश बदल रहा है। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का परचम सम्मान के साथ लहरा रहा है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। भारत के लिए गौरव की बात है कि रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने अपने छात्रों को सकुशल ऑपरेशन कावेरी चलाकर लाने का काम किया। भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है। जो कार्य कभी नहीं हुआ, वो आज हो रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा प्रदेश में मनमानी करते थे लेकिन हमने चेहरा नहीं देखा। न ही वर्ग विशेष का तुष्टिकरण पनपने दिया। हमने समान व्यवहार किया, योजनाओं का लाभ हम सभी को दे रहे हैं। डबल इंजन की सरकार का यही करिश्मा है।

देवा शरीफ में काम किया, तो महादेवा में भी

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने सभी की आस्था का सम्मान किया। एक तरफ बाराबंकी के देवा शरीफ में विकास का काम किया गया तो दूसरी तरफ महादेवा में भी काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले की स्थिति आप सभी जानते हैं कि प्रदेश में अव्यवस्था का बोलबोला था। अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव को कूड़ा उठाना बताया था, लेकिन हम लोग सपा, बसपा के इस कूड़े को उठाकर फ़ेंक देंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव भाजपा सभी जिले में लड़ रही है, इसलिए हम आप सभी से अनुरोध करने आए हैं कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पर विश्वास रखें और उनका समर्थन करें।

Sarfaraz Warsi

Sarfaraz Warsi

Next Story