×

West Bengal: TMC नेता मुकुल रॉय सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे, बेटे ने बताया था 'लापता'

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता बताए जा रहे हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि सोमवार शाम उनके पिता को कोलकाता से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट लेनी थी। फ्लाइट रात 9.55 बजे दिल्ली पहुंची। लेकिन उसके पिता का कुछ पता नहीं चला।

Jugul Kishor
Published on: 18 April 2023 7:52 AM GMT (Updated on: 18 April 2023 7:53 AM GMT)
West Bengal: TMC नेता मुकुल रॉय सोमवार देर रात दिल्ली पहुंचे, बेटे ने बताया था लापता
X
TMC नेता मुकुल रॉय (सोशल मीडिया)

West Bengal: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता हो गए हैं, ऐसा दावा उनके बेटे शुभ्रांश राय ने दावा किया था। लेकिन अब जानकारी मिल रही है कि मुकुल रॉय सोमवार देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं।

मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया था कि सोमवार शाम उनके पिता को कोलकाता से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट लेनी थी। फ्लाइट रात 9.55 बजे दिल्ली पहुंची। लेकिन उसके पिता का कुछ पता नहीं चला। शुभ्रांशु ने बताया कि सोमवार देर शाम से उनके पिता का पता नहीं चल सका है और वह लापता हैं। शुभ्रांशु ने कहा कि अब तक मैं अपने पिता से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं।

मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रविवार को पिता-पुत्र के बीच बहस का मामला भी सामने आया है मुकुल रॉय पत्नी के निधन के बाद से ही स्वास्थ्य समस्याओं से घिरे हुए हैं। उन्हें गत फरवरी माह में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुभ्रांशु ने यह भी दावा किया कि परिवार के सदस्यों ने हवाई अड्डे के पुलिस अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई है। उधर, पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनाव हारने के बाद, पार्टी नेता मुकुल रॉय अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सांसद अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए थे। माना जाता है कि 2019 में बंगाल में भाजपा को 40 में से 18 लोकसभा सीटें दिलाने में उनकी बड़ी भूमिका रही थी। 2021 के विधानसभा चुनाव में वह कृष्णानगर उत्तर सीट से विधायक चुने गए थे। लेकिन बीजेपी चुनाव हार गई। इसके बाद वह फिर टीएमसी में शामिल हो गए।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story