×

विधवा 3000 महिलाएं: पश्चिम बंगाल में मौत का तांडव, खूंखार बाघ बना इसकी वजह

वैसे तो दिल दहलाने वाली  घटनाएं इस देश में रोज होती हैं। जिसे देखने के बाद रूह कांप उठती है लेकिन हम आज आप को एक ऐसी सच्ची घटना से रूबरू कराने वाले हैं जिसने पूरे देश को हिला दिया है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप के भी होश उड़ जाएंगे।

Shweta Pandey
Published on: 24 Feb 2021 11:46 AM GMT
विधवा 3000 महिलाएं: पश्चिम बंगाल में मौत का तांडव, खूंखार बाघ बना इसकी वजह
X
खूंखार बाघ

नई दिल्लीः वैसे तो दिल दहलाने वाली घटनाएं इस देश में रोज होती हैं। जिसे देखने के बाद रूह कांप उठती है लेकिन हम आज आप को एक ऐसी सच्ची घटना से रूबरू कराने वाले हैं जिसने पूरे देश को हिला दिया है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप के भी होश उड़ जाएंगे।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामलाः

आपको बता दें कि यह घटना पश्चिम बंगाल की है जहां पर एक ही इलाके की 3000 महिलाएं विधवा हो गई। बताया जा रहा है कि यह मामला पश्चिम बंगाल के पास एक सुंदरबन इलाके का है।यहां पर 3000 महिलाओं के पतियों को बाघ ने अपना शिकार बना लिया।जानकारों का माने तो सुंदरबन में बड़ी संख्या में बाघ रहते हैं लेकिन इस खतरनाक जंगल में मछली, शहद और केकड़े पकड़ने के लिए अक्सर लोग आते रहते हैं। जिसमें अधिकांश लोग इस खूंखार बाघ के शिकार हो जाते हैं। ये खूंखार बाघ अब तक 3000 महिलाओं के सुहाग उजाड़ दिये है। जिसके कारण इस इलाके में खौफ बना हुआ है।

ये भी पढ़ेंःबिहार में चली ताबड़तोड़ गोलियां, भिड़े पुलिस और शराब तस्कर, दरोगा की मौत

क्या कहना है मीडिया रिपोर्ट काः

मीडिया रिपोर्ट के दक्षिणबांगा मत्‍स्‍यजीबी फोरम के अध्‍यक्ष प्रदीप चटर्जी ने बताया कि यहां करीब 3000 महिलाओं के पतियों को बाघ मार चुके हैं।हालांकि यह हलका अनुमान है. गांववालों के अनुसार पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक करीब 60 लोगों की मौत बाघ के हमले में हो चुकी है। चटर्जी ने आगे बताया कि बड़े शहरों में छोटे-मोटे काम करने वाले यहां के लोग प्रवासी मजूदर की तरह यहां लौटे हैं। मजदूरी करने पर इन लोगों को सामान्‍य तौर पर 176 रुपये के करीब मिलते हैं लेकिन जंगलों में काम करने पर इन्‍हें एक दिन में 700 रुपये तक कमाई हो जाती है. इस दौरान वह जंगल में प्रति‍बंधित क्षेत्र में घुसते हैं और अपनी जिंदगी को दांव पर लगाते हैं।

ये भी पढ़ेंःमानवता शर्मसार: जिंदा जली 10 साल की मासूम, शव पहुचाने से भागा स्वास्थ्य विभाग

सूत्रों का माने तो जंगल में तकरीबन 60 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। जिसमें से आधिकारिक तौर पर इनमें से अब तक सिर्फ एक तिहाई लोगों के पास ही परमिट है। इस सुंदरबन में बड़ी संख्‍या में विलुप्‍तप्राय बाघ रहते हैं। जो बहुत ही खतरनाक है इस बन में आने वाले लोगों को यह जानवर अपना शिकार बनाते है। जिसके वजह से इस इलाके में लोगों के अंदर खौफ बना हुआ है।

आखिर क्या कहा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर काः

वहीं सुंदरबन टाइगर रिजर्व के फील्‍ड डायरेक्‍टर तपस दास ने बताया कि अब तक इस इलाके में सिर्फ 21 आधिकारिक तौर पर मौत हुई हैं। जिसमें मरने वाले में से केवल 4 लोगों को ही मुआवजा दिया गया है। दरअसल सरकार प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर हुई मौतों के मामले में ही मुआवजा देती है जिसके कारण और मरें हुए लोगों के परिवार को अब तक मुआवजा नही मिला है।

Shweta Pandey

Shweta Pandey

Next Story