×

RJD के ये उम्मीदवार: बिहार चुनाव में उतरेंगे मैदान में, पार्टी ने की नामों की घोषणा

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। आरजेडी ने नोखा से अनीता देवी तो वहीं रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। 

Shreya
Published on: 5 Oct 2020 6:47 AM GMT
RJD के ये उम्मीदवार: बिहार चुनाव में उतरेंगे मैदान में, पार्टी ने की नामों की घोषणा
X
RJD के ये उम्मीदवार: बिहार चुनाव में उतरेंगे मैदान में

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के लिए सभी पार्टियां जोरो शोरो से तैयारियां कर रही हैं। इस बीच पार्टियों की तरफ से पहले चरण के चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा रही है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ था।

RJD ने इन्हें दिया मौका

बात करें प्रत्याशियों की तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, जहानाबाद से सुदेय यादव, जमुई से विजय प्रकाश यादव, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: चीनी सेना खत्म: मिनटों में दुश्मन होंगे चकना-चूर, सीमा पर तैनात हुई ये बटालियन

JDU ने भी किया अपने उम्मीदवारों की घोषणा

बता दें कि इससे पहले NDA के प्रमुख घटक दल JDU की तरफ से भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें पार्टी ने मोकामा से राजीव लोचन तो वहीं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र से रामानंद मंडल को मैदान पर उतारा है। इसके अलावा तारापुर से मेवालाल को मैदान में उतारने का फैसला किया गया है।

RJD RJD ने प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान (फाइल फोटो)

शनिवार को महागठबंधन में हुआ सीटों का बंटवारा

वहीं शनिवार को महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हुआ था। जिसमें RJD के हिस्से में 144 सीटें आईं, जबकि कांग्रेस को 70 सीटें मिलीं। इसके अलावा भाकपा (माले) के हिस्से में 19 सीटें आई हैं, जबकि माकपा को 4 और भाकपा को 6 सीटें दी गई हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव ने कहा था कि RJD के कोटे में से VIP और जेएमएम को सीटें दी जाएंगी, जिसके विरोध में VIP ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था।

यह भी पढ़ें: हाथरस का बड़ा खुलासा: सरकार को बदनाम करने की साजिश, वेबसाइट ने रचा षड़यंत्र

तेजस्वी यादव ने कही ये बात

सीट बंटवारे का ऐलान करते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि हम लोगों ने साथ आकर एक मजबूत विकल्प रखा है। हम कांग्रेस और वामपंथी दलों का आभार जताते हैं। अगर यहां के लोग मौका देंगे तो सभी वादे पूरे किए जाएंगे। बिहार को तरक्की के रास्ते पर ले जाया जाएगा। हालांकि तेजस्वी के ऐलान के बाद वीआईपी नेता मुकेश सहनी हंगामा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।

बता दें कि पहले राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) भी महागठबंधन के घटक दलों में शामिल थे, लेकिन सीट बंटवारे को लेकर वह भी नाराजगी जताते हुए महागठबंधन का साथ छोड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी के नाम पर ऑनलाइन शॉपिंग में चप्पलों का ऑर्डर, आरोपी गिरफ्तार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story