×

कांग्रेस में शामिल हुई इस दिग्गज नेता की बेटी, पार्टी उतारेगी चुनावी मैदान में

आज लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव (Sharad Yadav) की बेटी शुभाषिनी राज राव (Subhashini Raj Rao) ने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। शुभाषिनी को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कांग्रेस में शामिल करवाया है।

Shreya
Published on: 14 Oct 2020 10:58 AM GMT
कांग्रेस में शामिल हुई इस दिग्गज नेता की बेटी, पार्टी उतारेगी चुनावी मैदान में
X
शरद यादव की बेटी शुभाषिनी राज राव ने थामा कांग्रेस का दामन

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly elections 2020) को लेकर तैयारियां जोरो पर है। इस बीच कांग्रेस में एक और नेत्री का नाम शामिल हो गया है। दरअसल, आज लोकतांत्रिक जनता दल के प्रमुख शरद यादव (Sharad Yadav) की बेटी शुभाषिनी राज राव (Subhashini Raj Rao) ने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। शुभाषिनी को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कांग्रेस में शामिल करवाया है। जानकारी के मुताबिक, शुभाषिनी को बिहार चुनाव में टिकट मिलना पक्का है।

कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी शुभाषिनी

शुभाषिनी राज राव बिहार चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरेंगी। बता दें कि शुभाषिनी के पिता शरद यादव कभी जनता दल यूनाइटेड यानी JDU के प्रमुख हुआ करते थे, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अनबन होने के बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में शरद की पार्टी महागठबंधन हिस्सा थी। हालांकि इस बार लोकतांत्रिक जनता दल (Loktantrik Janata Dal) महागठबंधन का हिस्सा नहीं है।

यह भी पढ़ें: सेंटर आफ एक्सीलेंस: ऐसे होगा विकसित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, सीएम योगी का निर्देश

CONGRESS (फोटो- ट्विटर)

70 में से केवल 21 उम्मीदवारों की लिस्ट ही जारी कर पाई है कांग्रेस

वहीं इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन का हिस्सा है। बिहार चुनाव में इस बार कांग्रेस के पाले में कुल 70 सीटें आई हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने केवल पहले चरण की 21 प्रत्याशियों की लिस्ट अब तक जारी की है। अभी कांग्रेस को 49 सीटों पर प्रत्याशी के नाम तय करने हैं। बता दें कि चुनाव के दूसरे चरण की सीटों पर नामांकन दाखिल करने के लिए केवल दो दिन का ही वक्त बचा है, इसके बाद भी कांग्रेस पार्टी यह तय नहीं कर पाई है कि मैदान में किसे उतारना है।

यह भी पढ़ें: प्रेमिका को जलाने लगा प्रेमी, तभी लड़की ने जोर से घसीटा, हो गई दोनों की मौत

तीन चरणों में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव

बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे। जिसमें से

पहले चरण का मतदान – 28 अक्टूबर

दूसरे चरण का मतदान – 3 नवंबर

तीसरे चरण का मतदान – 7 नवंबर

चुनाव के नतीजे – 10 नवंबर

यह भी पढ़ें: ‘बिहार में आतंकी लेंगे पनाह’: इस केन्द्रीय मंत्री ने दिया विवादित बयान, मचा घमासान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story