×

प्रेमिका को जलाने लगा प्रेमी, तभी लड़की ने जोर से घसीटा, हो गई दोनों की मौत

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिकों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। वहीं युवती ने इस दौरान अपने प्रेमी को भी आग में खींच लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

Shreya
Published on: 14 Oct 2020 9:48 AM GMT
प्रेमिका को जलाने लगा प्रेमी, तभी लड़की ने जोर से घसीटा, हो गई दोनों की मौत
X
प्रेमी ने प्रेमिका को लगाई आग

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश (Andra Pradesh) के विजयवाड़ा जिले (Vijayawada) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिकों को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। वहीं जलती हुई युवती ने इस दौरान अपने प्रेमी को भी आग में खींच लिया। जिससे युवक भी आग में बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लड़की विजयवाड़ा की रहने वाली थी और कोविड सेंटर (Covid Center) में नर्स के तौर पर काम करती थी।

चार साल से था प्रेम संबंध... फिर

वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि ये प्रेमी जोड़ा बीते चार साल से रिलेशनशिप में थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों ने ब्रेकअप करने का फैसला कर लिया। लड़की इस रिश्ते से मूव ऑन कर चुकी थी, लेकिन लड़का इस सच को मानने को तैयार नहीं था। ब्रेकअप के बाद भी युवक लड़की पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। यहीं नहीं पुलिस ने बताया कि लड़का युवती का पीछा भी किया करता था। फिर एक दिन (5 अक्टूबर) लड़की ने विजयवाड़ा के गवर्नरपेट पुलिस स्टेशन में इस बात को लेकर शिकायत कर दी थी।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार में आतंकी लेंगे पनाह’: इस केन्द्रीय मंत्री ने दिया विवादित बयान, मचा घमासान

fire (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

ड्यूटी के घर लौटते वक्त युवक ने की ये हरकत

वहीं पुलिस ने लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर युवक को थाने बुलाकर चेतावनी दी थी। थाने में तो इस युवक ने पुलिस से यहीं कहा था कि वह आगे से लड़की को कभी परेशान नहीं करेगा। जिसके बाद युवती द्वारा शिकायत वापस ले ली गई। वहीं इसके बाद जब सोमवार को लड़ी अपनी ड्यूटी से घर की ओर जा रही थी तो वो युवक भी उसके पीछे आ गया। जिसके बाद दोनों में काफी ज्यादा बहस हुई।

यह भी पढ़ें: बारिश का महा प्रलय: तेज धाराओं में बहा शख्स, यहां देखें जल तांडव का कहर

युवती ने लड़के को पकड़ लिया, दोनों की हुई मौत

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लड़के ने लड़की के ऊपर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वहीं जब युवती जल रही थी तो इस दौरान उसने उस लड़के को भी अपनी ओर खींचा और कसकर पकड़ लिया। ऐसे में युवक भी आग की लपटों में लड़की के साथ बुरी तरह झुलस गया। वह करीब 80 फीसदी झुलस चुका था। वहीं जब आसपास के लोग आवाज सुनकर वहां पहुंचे तो आग बुझाकर दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान दोनों ने अपना दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामलें में ताबड़तोड़ कार्यवाही, अब नकारे पुलिसकर्मीयों पर भी एक्शन शुरू

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story