×

बिहार चुनाव लिस्ट: भाजपा ने जारी की 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, इनके टिकट कटे

इसमे चनपटिया से प्रकाश राय के स्थान पर उमाकांत सिंह को, सिवान से व्यास देव प्रसाद के स्थान पर ओमप्रकाश यादव और अमनोर से शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के स्थान पर कृष्णा कुमार मंटू को टिकट दिया हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 11 Oct 2020 1:10 PM GMT
बिहार चुनाव लिस्ट: भाजपा ने जारी की 46 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, इनके टिकट कटे
X
बिहार में भाजपा कुल 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के भाजपा ने सभी प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए है। दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन तय किए गए इन नामों में से दूसरे चरण के 46 प्रत्याशियों के नाम की सूची तो जारी हो गई है लेकिन तीसरे चरण के 35 प्रत्याशियों सूची अभी नहीं जारी की गई है। दूसरे व तीसरे चरण के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी ने पहले चरण की सीटों के लिए 29 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की थी। बिहार में भाजपा कुल 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

यह पढ़ें...अवैध संबंध में परिवार बन रहा था रोड़ा, महिला ने 6 लोगों को पिलाई जहरीली चाय

आज जारी सूची में भाजपा ने अपने तीन मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए है। इसमे चनपटिया से प्रकाश राय के स्थान पर उमाकांत सिंह को, सिवान से व्यास देव प्रसाद के स्थान पर ओमप्रकाश यादव और अमनोर से शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा के स्थान पर कृष्णा कुमार मंटू को टिकट दिया हैं। इधर, टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने अपनी पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी। उन्होंने रविवार को महापंचायत बुलाई, इस महापंचायत में बड़ी संख्या में आए लोगों ने चोकर बाबा को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया।

BJP LIST सोशल मीडिया से फोटो

ये हैं भाजपा के उम्मीदवार

विधानसभा- प्रत्याशी

नौतन- नारायण प्रसाद

चनपटिया- उमाकांत सिंह

बेतिया- रेणु देवी

हरसिद्धि- कृष्णानंद पासवान

गोविंदगंज- सुनील मणि त्रिपाठी

कल्याणपुर- सचिंद्र प्रसाद सिंह

पिपरा- श्याम बाबू प्रसाद यादव

मधुबन- राणा रणधीर सिंह

सीतामढ़ी-डॉ मिथिलेश कुमार

राजनगर- रामप्रीत पासवान

झंझारपुर- नीतीश मिश्रा

बरूराज-अरुण कुमार सिंह

पारु- अशोक कुमार सिंह

बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी

यह पढ़ें...हाथी के पास 5 करोड़: इस शख्स ने दे दी अपनी संपत्ति, अब ऐसा करने की है चाहत

बरौली- रामप्रवेश राय

गोपालगंज- सुभाष सिंह

सिवान- ओम प्रकाश यादव

दरौली- रामायण मांझी

दरौंधा-करनजीत सिंह

गोरियाकोठी- देवेश कांत सिंह

तरैया-जनक सिंह

छपरा-सी एन गुप्ता

गरखा- ज्ञानचंद्र मांझी

अमनोर- कृष्णा कुमार मंटू

सोनपुर- विनय कुमार सिंह

हाजीपुर -अवधेश सिंह

लालगंज-संजय कुमार सिंह

राघोपुर- सतीश कुमार यादव

उजियारपुर- सील कुमार राय

मोहद्दीनगर- राजेश सिंह

रोसरा-वीरेंद्र पासवान

बछवारा- सुरेंद्र मेहता

बेगूसराय- कुंदन सिंह

बख़री- राम शंकर पासवान

बिहपुर- कुमार शैलेंद्र

पिरपैति- ललन कुमार पासवान

भागलपुर- रोहित पांडे

बिहार शरीफ- सुनील कुमार

बख्तियारपुर- रणविजय सिंह

दीघा-संजीव चैरसिया

बांकीपुर- नितिन नवीन

कुम्हरार- अरुण कुमार सिन्हा

पटना साहिब- नंदकिशोर यादव

फतुहा- सत्येंद्र सिंह

दानापुर-आशा सिंहा

मनेर- निखिल आनंद

रिपोर्टर-मनीष श्रीवास्तव

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story