×

नीतीश कुमार ने दिया BJP को झटका, इस दिग्गज नेता को JDU में किया शामिल

बिहार में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। जैसे जैसे मतदान करने का दिन नज़दीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। इस चुनावी घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व विधान पार्षद और भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह को JDU की सदस्यता दिलाई।

Monika
Published on: 21 Oct 2020 4:03 AM GMT
नीतीश कुमार ने दिया BJP को झटका, इस दिग्गज नेता को JDU में किया शामिल
X
बिहार चुनाव :नितीश कुमार ने इस BJP दिग्गज नेता को अपने पार्टी में किया शामिल

बिहार में चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। जैसे जैसे मतदान करने का दिन नज़दीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं।इस चुनावी घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार ने अपने 1 अणे मार्ग स्थित आवास पर पूर्व विधान पार्षद और भाजपा नेता अनुज कुमार सिंह को JDU की सदस्यता दिलाई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ सिंह और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशौक चौधरी ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की थी।

अनुज सिंह जदयू में हुए शामिल

बता दें, कि प्रदेश अध्यक्ष वशिष्‍ठ नारायण सिंह ने अर्जुन कुमार को अपनी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर पार्टी में शामिल किया हैं। इस दौरान अऩुज सिंह ने पार्टी के निर्देश पर चुनाव में भरपूर मेहनत करने की बात कही है। आपको बता दें, कि इससे पहले अनुज सिंह जदयू में विधान पार्षद थे। लेकिन जब लालू यादव के साथ जदयू का गठबंधन हुआ अनुज सिंह ने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी । इस बार वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए काफी प्रयास किया था। लेकिन जब पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह को दोबारा टिकट मिला तो वह पार्टी के नेताओं से नाराज चल रहे थे। और अब उन्होंने एक बार फिर से नीतीश कुमार का दामन थाम लिया है।

इस क्षेत्र से अनुज सिंह

अनुज कुमार सिंह गया जिले के नक्सल प्रभावित इमामगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। वो जिला परिषद में उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।अपने शुरूआती दौर में यह उदयनारायण चौधरी के काफी ख़ास हुआ करते थे। पर इस समय सीएम नीतीश कुमार ने उदयनारायण चौधरी के खिलाफ चुनाव मैदान में खड़े पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को चुनाव जीतने में मदद करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ेंः फरियादियों का जमावड़ा: आई इतनी शिकायतें, DM-SP ने तत्काल लिया ये बड़ा एक्शन

अहम जिम्मेदारी सौप

ख़बरों की माने तो इन दोनों नामी विधायकों को जदयू और भाजपा में सीट बंटवारे के दौरान काफी परेशानी हुई थी। उपेन्द्र कुशवाहा के महागठबंधन से अलग होने के बाद तेजस्वी यादव ने रालोसपा के कई नेताओं और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष को राजद में शामिल करा लिया था। इस बार तो नितीश कुमार ने अपने ही मुख्य सहयोगी भाजपा के नेता को अपनी पार्टी में शामिल कर उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौप दी है।

ये भी पढ़ेंः बलियाकांड में जेल: आरोपी की पुलिस रिमांड पर अर्जी दाखिल, आज आ सकता है फैसला

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story