×

Bihar News: BJP के पूर्व MLA ने राजनाथ सिंह पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हंगामा घमासान

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने राजनाथ सिंह पर विवादित बयान देकर कार्यक्रम का माहौल गर्म कर दिया। अच्युतानंद ने राजनाथ को पिछलगवा कहते हुए कहा कि उन्हे भारतीय जनता पार्टी में कोई पूछ नहीं रहा है।

Jugul Kishor
Published on: 24 April 2023 10:35 AM GMT
Bihar News: BJP के पूर्व MLA ने राजनाथ सिंह पर की अभद्र टिप्पणी, मचा हंगामा घमासान
X
राजनाथ सिंह व अच्युतानंद सिंह (सोशल मीडिया)

Bihar News: बाबू वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव पर बिहार में उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा के ही पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर दी। दरअसल, वैशाली में बाबू विर कुंवर सिंह का विजय उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक अच्युतानंद ने राजनाथ सिंह पर विवादित बयान देकर कार्यक्रम का माहौल गर्म कर दिया। अच्युतानंद ने राजनाथ को पिछलगवा कहते हुए कहा कि उन्हे भारतीय जनता पार्टी में कोई पूछ नहीं रहा है। अच्युतानंद के इस विवादित बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने उनसे माइक छीन लिया।

अच्युतानंद ने राजनाथ सिंह को बताया 'पिछलगवा'

वैशाली में विजयोत्सव कार्यक्रम के दौरान सभी लोग पूर्व विधायक की बातें सुन रहे थे। अच्युतानंद सिंह कह रहे थे कि देश में तलवार की धार पर शासन का निर्धारण हो रहा था, उस समय भगवान राम शबरी के झूठे बेर खाकर जन-जन को जोड़ने का काम कर रहे थे। लोकतंत्र में अगर राजा बनना है तो वोट की ताकत हासिल करनी होगी। जिसको वोट मिलेगा, वही भारत का प्रधानमंत्री और बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। अच्युतानंद ये सब बोलते बोलते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बारे में बोलने लगे, उन्होने कहा कि पिछलगवा राजनाथ सिंह को भाजपा में कोई पूछ ही नहीं रहा है। इतना सुनते ही वहां हंगामा मच गया, बीच में उनका संबोधन बंद कराया गया और हाथ से माइक छीन ली गई।

पूर्व विधायक अच्युतानंद पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

बीजेपी के पूर्व विधायक अच्युतानंद पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान अच्युतानंद ने कहा था कि हम पार्टी के चक्रव्यूह में फंस गए हैं। हमारी हालत इस समय ऐसी हो गई है कि जालिम नित्यानंद राय और भूपेंद्र यादव जैसे लोगों की हिमायत करनी पड़ रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Next Story