×

नीतीश ने दिए 11 विभाग: अपने पास रखे गृह समेत तीन, इन्हें भारी भरकम जिम्मेदारी

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों की दायित्व सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन महत्वपूर्ण विभाग गृह, विजिलेंस और सामान्य प्रशासन अपने पास रखे हैं।

Newstrack
Published on: 17 Nov 2020 10:48 AM GMT
नीतीश ने दिए 11 विभाग: अपने पास रखे गृह समेत तीन, इन्हें भारी भरकम जिम्मेदारी
X
इसके अलावा अभी वह विभाग भी मुख्यमंत्री के पास हैं जिन्हें किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के विभागों को देखते हुए उन्हें सरकार में दूसरे नंबर की हस्ती माना जा रहा है।

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों का कार्य विभाजन कर दिया है। तार किशोर प्रसाद को कई विभागों का जंबो पोर्ट फोलियो मिला है जबकि उप मुख्यमंत्री बनाई गई रेनू देबी को भी चार विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगल पांडेय का कद बढ़ाते हुए उन्हें स्वास्थ्य के साथ ही पथ निर्माण और कला व संस्कृति विभाग भी दिया गया है।

ये भी पढ़ें... नीतीश पर बोले अजय लल्लू, जनादेश के खिलाफ बनाई है सरकार

विभागों की दायित्व सूची

बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी एनडीए सरकार के मंत्रियों के विभागों की दायित्व सूची सार्वजनिक कर दी गई है। इसके अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन महत्वपूर्ण विभाग गृह, विजिलेंस और सामान्य प्रशासन अपने पास रखे हैं।

इसके अलावा अभी वह विभाग भी मुख्यमंत्री के पास हैं जिन्हें किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के विभागों को देखते हुए उन्हें सरकार में दूसरे नंबर की हस्ती माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आधा दर्जन महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। इतना भारी-भरकम दायित्व अकेले उन्हें ही सौंपा गया है।

tar kishore prasad फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...एक डर की वजह से पिछले सात साल से जापान की राजकुमारी नहीं कर पा रहीं शादी

पंचायती राज विभाग

मिली जानकारी के अनुसार तारकिशोर प्रसाद के पास वित्त, वाणिज्य कर,पर्यावरण और वन, आपदा प्रबंधन,शहरी विकास, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। नीतीश सरकार की दूसरी उप मुख्यमंत्री रेनू देबी को पंचायती राज विभाग, पिछड़ी जाति उत्थान, ईबीसी कल्याण और उद्योग विभाग सौंपा गया है।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे मंगल पांडेय को स्वास्थ्य के साथ ही पथ निर्माण विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग भी दिया गया है। अमरेंद्र सिंह को कृषि, कोऑपरेटिव और गन्ना विभाग मिला है जबकि रामप्रीत पासवान को पीएचईडी विभाग मिला है। जीवेश कुमार को पर्यटन,श्रम और खनन विभाग दिया गया है।

ये भी पढ़ें...राशन कार्ड पर बड़ा ऐलान: सरकार ने दिये निर्देश, इन राज्यों में काम शुरू

निषेध, योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग

नीतीश कुमार ने अपने खास सिपहसालार विजय चौधरी को ग्रामीण अभियंत्रण, ग्रामीण विकास, जल संसाधन, सूचना एवं प्रसारण के साथ संसदीय कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी है। बिजेंद्र यादव को ऊर्जा के साथ ही निषेध, योजना, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग दिया गया है।

अशोक चौधरी को भवन निर्माण, सोशल वेलफेयर, साइंस टेक्रोलॉजी और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग दिया गया है। मेवालाल चौधरी को शिक्षा विभाग मिला है जबकि शीला कुमार को परिवहन विभाग, संतोष मांझी को लघु सिंचाई के साथ अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण विभाग मिला है। मुकेश सहनी को पशुपालन व मत्स्य पालन विभाग दिया गया है। रामसूरत को राजस्व व कानून विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें...CM Yogi Adityanath ने फूलों से बनी गुरु गोरक्षनाथ अगरबत्ती को सराहा

रिपोर्ट- अखिलेश तिवारी

Newstrack

Newstrack

Next Story