×

Heat Wave : बिहार में भी हीट वेव का कहर

Heat Wave : बिहार में भी भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की मौत की खबरें हैं। बिहार में बीते 24 घंटे 44 लोगों की मौत की रिपोर्ट है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से पटना में 35 लोगों की मौत हुई है और अन्य जिलों में नौ लोगों की मौत हुई है।

Neel Mani Lal
Published on: 19 Jun 2023 8:28 AM GMT
Heat Wave : बिहार में भी हीट वेव का कहर
X
Heat wave in bihar (social media)

Heat Wave : नई दिल्ली। बिहार में भी भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की मौत की खबरें हैं। बिहार में बीते 24 घंटे 44 लोगों की मौत की रिपोर्ट है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी से पटना में 35 लोगों की मौत हुई है और अन्य जिलों में नौ लोगों की मौत हुई है। भीषण गर्मी को देखते हुए पटना समेत कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भीषण लू चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन में बिहार में लू से राहत मिलने के साथ-साथ मानसूनी बारिश की संभावना है।

मौसम का दूरगामी असर

दरअसल मौसम में इस तरह के भयानक बदलाव जलवायु परिवर्तन की वजह से हो रहे हैं। एक शोध के मुताबिक तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि का असर 60 करोड़ से ज्यादा भारतीयों पर पड़ेगा। अगर इसे 1.5 डिग्री तक सीमित कर लिया जाता है तो इसमें छह गुना की कमी आ सकती है। तब नौ करोड़ भारतीय बढ़ती गर्मी और लू का प्रकोप झेलने को मजबूर होंगे। जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम इसी तरह के एक्सट्रीम लेवल पर पहुंचता रहेगा जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा। अनुमान है कि हर 0.1 डिग्री तापमान बढ़ने के साथ 14 करोड़ लोग भीषण गर्मी की चपेट में होंगे। फिलहाल दुनिया भर के छह करोड़ लोग ऐसी जगहों पर रह रहे हैं जहां औसत तापमान 29 डिग्री से ऊपर है।

एक्सट्रीम हीटवेव का अलर्ट

बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान गया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगबाद, अरवल में भीषण लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, जमुई, बांका, सिवान, सारण, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व मुंगेर में भीषण लू का प्रभाव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं उत्तर पूर्व भागों को छोड़कर पटना समेत दक्षिणी भागों में अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भीषण गर्मी व लू का असर रहेगा। साथ ही साथ इस दौरान सतही हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है।
शनिवार को पटना समेत प्रदेश के 18 जिलों में अत्यधिक भीषण लू व चार जिलों में लू का प्रभाव रहा। 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बीते पांच दिनों से मानसून मालदह व फारबिसगंज के आसपास स्थित है। मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक बंगाल से आने वाली पूर्वी हवा के प्रवाह व आंशिक बिपरजाय तूफान का भी असर पड़ा है। इसके कारण मानसून स्थिर हो गया है।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story