×

Khagaria Murder Case:महिला की आंखें निकालीं, जीभ-प्राइवेट पार्ट काटा, चौकीदार के भरोसे थी महिला सुरक्षा, वो भी मांगने पर

Khagaria Murder Case: बिहार के खगड़िया जिले में महिला की नृशंस हत्या ने 'सुशासन' की पोल खोलकर रख दी है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री भी अब सवालों के घेरे में हैं।

Aman Kumar Singh
Published on: 10 July 2023 5:39 PM GMT
Khagaria Murder Case:महिला की आंखें निकालीं, जीभ-प्राइवेट पार्ट काटा, चौकीदार के भरोसे थी महिला सुरक्षा, वो भी मांगने पर
X
मृत महिला (इनसेट) में और खगड़िया एसपी अमितेश कुमार (Social Media)

Khagaria Murder Case: बिहार में अपराध का बढ़ता ग्राफ 'सुशासन' की पोल खोल रहा है। राज्य में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। प्रथमदृष्टया यही नजर आ रहा है कि, बिहार पुलिस का खौफ अपराधियों के भीतर से ख़त्म हो गया है। खगड़िया में दिनदहाड़े एक महिला का मर्डर तो यही कहानी बयां कर रहा है। दरअसल, एक विधवा महिला की नृशंस हत्या सुर्ख़ियों में है। ये हत्या सामान्य नहीं है। महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना के बाद जहां लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है वहीं, सुशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान 'सुशासन' की रही है। बेहतर कानून-व्यवस्था कभी इस सरकार की पहचान रही है। लेकिन, अब जब बिहार में एक बार फिर लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल के सहयोग से महागठबंधन- 2 की सरकार नहीं है, तो विपक्ष जंगलराज- 2 की वापसी बता रही है। ये बातें राजनीतिक गलियारे में ही नहीं बल्कि जनता में भी आम है। नीतीश सरकार भले ही राज्य में 'कानून का राज' जैसे बयान देती रही है, मगर खगड़िया में हुई हत्याकांड के बाद तो सरकारी दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

अपराधी में ख़त्म हुआ कानून का राज !

खगड़िया मर्डर केस ने लोगों की रूह कंपा दी है। 45 वर्षीय एक महिला की जिस तरह वीभत्स हत्या हुई है, उसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला की हत्या इतनी वीभत्स तरीके से की गई कि जैसे अपराधियों में कानून का भय नहीं रहा हो। हत्यारे ने महिला की आंखें निकाल लीं। उसके जीभ काट लिए गए। प्राइवेट पार्ट भी काटा गया। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब आज से 9 साल पहले मृत महिला के पति और देवर की भी हत्या कर दी गई थी।

चौकीदार के भरोसे थी महिला सुरक्षा, वो भी मांगने पर

इस घटना पर जब मीडिया ने खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार (Khagaria SP Amitesh Kumar) से बात की तो उन्होंने बताया कि, 'ये पुलिस की असफलता नहीं है। उन्होंने आगे कहा, महिला जब कहीं अकेले जाती थी तो थाने पर सूचना दिया करती थीं। जिसके बाद थाने से उन्हें सुरक्षा के लिए चौकीदार मुहैया कराया जाता था। घटना वाले दिन महिला ने सुरक्षा की मांग नहीं की थी। एसपी बताते हैं, कि हत्या के 13 आरोपियों में 3 को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story