×

Murder in Lucknow: राजधानी में लूट की बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, लूटपाट

Murder in Lucknow: लखनऊ में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला को लूट के बाद मौत के घाट उतार दिया।

Ashish Pandey
Published on: 5 July 2023 11:52 AM GMT (Updated on: 5 July 2023 12:45 PM GMT)
Murder in Lucknow: राजधानी में लूट की बड़ी वारदात, दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या, लूटपाट
X
Murder in Lucknow (Image: Social Media)

Murder in Lucknow: राजधानी में दिनदहाड़े हत्या कर लूट का मामला सामने आया है। यह वारदात राजधानी के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शक्तिनगर इलाके में हुई, जहां तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर बुजुर्ग नफीस फातिमा की लूट के दौरान हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस के आलाअफसर भी मौके पर पहुंचे।

बुधवार को राजधानी के गाजीपुर थानाक्षेत्र के शक्तिनगर इलाके में तीन बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला नफीस फातिमा की लूट के दौरान हत्या कर दी और लूटपाट कर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को सूचना दी गई तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस इस बड़ी वारदात के जांच में जुटी है। घटना स्थल पर आलाअधिकारी भी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने गाजीपुर एसएचओ से इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने को कहा है।

एसएसपी ने दी जानकारी

एससपी ने बताया कि दोपहर की घटना है। एफएम अपार्टमेंट में नफीज फातिमा नाम की महिला अपने पति के साथ रहती थी। दो-तीन लोग आकर जबरन घुसते हैं। फिर घटना को अंजाम दिया। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्दी है आरोपी कड़े जाएंगे। पुलिस लगातार काम कर रही है। वहीं उन्होंने ने बताया कि लोहिया अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

बीते दिनों कई घटनाएं घटी। राजधानी में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर कई बड़े प्रश्न खड़े हो रहे है। दिन दहाड़े ऐसी घटनाओं से बचाने के लिए आखिर पुलिस के पास क्या प्लान है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्दी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story