Agra Crime News: कांप उठेंगी बहुएं इस ससुर की हैवानियत देख, उठाई कुल्हाड़ी और काट डाला गला

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। ससुर ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पुत्रवधू की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

Rahul Singh
Published on: 27 Jun 2023 4:32 AM GMT (Updated on: 27 Jun 2023 5:15 AM GMT)
Agra Crime News: कांप उठेंगी बहुएं इस ससुर की हैवानियत देख, उठाई कुल्हाड़ी और काट डाला गला
X
ससुर ने बहू को कुल्हाड़ी से काट डाला (न्यूजट्रैक)

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में कत्ल की खौफनाक वारदात सामने आई है। ससुर ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पुत्रवधू की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला थाना किरावली क्षेत्र के मलिकपुर गांव का है।

गांव में रघुवीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते है । सुबह रघुवीर सिंह की पुत्रवधू प्रियंका घर के अंदर चूल्हे पर खाना बना रही थी। तभी अचानक से ससुर रघुवीर सिंह ने कुल्हाड़ी लेकर पुत्रवधू पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से पुत्र वधू का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुत्रवधू की चीख के साथ। घर के आंगन में खून की धार बिखर गई। प्रियंका की चीख सुनकर घर परिवार की महिलाएं मौके पर आ गई। प्रियंका की लाश देखकर सभी सन्न रह गई। प्रियंका का सिर और धड़ अलग-अलग पड़ा था । पास ही रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था। भीड़ जुटती देख रघुवीर सिंह मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस ने बरामद कर ली है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ससुर रघुवीर सिंह ने ऐसा क्यों किया यह सवाल अब तक बरकरार है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह खोज रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुटी है। वारदात के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसी की समझ में नहीं आ रहा कि रघुबीर ने ऐसा क्यों कर दिया? आखिर क्यों अपनी ही पुत्रवधू को मौत के घाट उतार दिया? फिलहाल पुलिस सभी सवालों के जवाब खोजने में जुटी है। वारदात के बाद गांव के लोग भी सकते में हैं। सभी यह जानने के लिए बेचैन है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से रघुवीर अपनी ही पुत्र वधु का कातिल बन गया ।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story