×

LJP में बगावत! इस नेता ने चिराग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दे दें इस्तीफा

चिराग पासवान ने चुनाव में पार्टी का भट्टा बिठा दिया। ऐसे में हमारी मांग है कि चिराग पासवान पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें, नहीं तो हम लोग अलग कदम उठाने को विवश होंगे।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 4 Dec 2020 2:35 PM GMT
LJP में बगावत! इस नेता ने चिराग पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दे दें इस्तीफा
X
पार्टी में किसी से राय नहीं ली जा रही है। इससे पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

पटना बिहार विधान सभा चुनाव में करारी हार के बाद लोजपा नेताओं के विरोधी स्वर तेज हो गए हैं। साथ ही हार को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पर सवाल खड़े होने भी शुरू हो गए हैं। लोजपा के भीतर गुटबाजी तेज हो गई है और पार्टी में बड़ी टूट का खतरा मंडराने लगा है। लोजपा के प्रदेश महासचिव केशव सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लोजपा के टूटने की बात कही है।

लोकतंत्र खत्म

केशव सिंह ने कहा लोजपा में अब लोकतंत्र खत्म हो गया है। चिराग पासवान पार्टी में अपनी मनमानी कर रहे हैं। आज लोजपा उन सिद्धांतों से भटक गई है जिन सिद्धांतों पर दिवंगत रामविलास पासवान ने पार्टी बनाई थी। चिराग पासवान आज निजी कंपनी के तौर पर निजी सहायक के माध्यम से पार्टी चला रहे हैं। पार्टी में किसी से राय नहीं ली जा रही है। इससे पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

paswan

यह पढ़ें...किसानों के प्रदर्शन पर धर्मेंद्र ने ट्वीट किया डिलीट, लोगों ने किया ट्रोल, अब बताया ये सच

अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें

एनडीए से लोजपा के अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने चुनाव में पार्टी का भट्टा बिठा दिया। ऐसे में हमारी मांग है कि चिराग पासवान पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें, नहीं तो हम लोग अलग कदम उठाने को विवश होंगे।

chirag-paswan

यह पढ़ें...तानाशाह ने चीन सीमा पर तैनात किया ये खतरनाक गन, इनको दिया मारने का आदेश

पासवान गुट पार्टी तैयार करेंगे'

लोजपा प्रदेश महासचिव केशव ने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती हैं तो सांसद, 30 जिलाध्यक्ष, कई राष्ट्रीय और राज्य कार्यकरिणी सदस्य मिलकर अलग लोजपा रामविलास पासवान गुट पार्टी तैयार करेंगे। बता दें, चिराग पासवान ने हाल ही में अपनी सभी कमिटियों को भंग कर जल्द फिर से नई कमिटी बनाने की बात कही है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story