Adipurush Dialogue Controversy: आदिपुरुष पर इस विवादित लोक गायिका ने भी कसा तंज, राम के नाम पर पैसा कमाने का लगाया आरोप

Adipurush Dialogue Controversy: नेहा सिंह राठौर नें गाने के माध्यम से कहा कि राम के नाम पर राजनीति हो रही है। फिल्म बनाने वालों से पूछा की सच बताइए आप लोगों ने राम को नाम पर कितना फंडिंग मिला। रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ का मजाक उड़ा दिया गया है।

Anant Shukla
Published on: 19 Jun 2023 10:38 AM GMT
Adipurush Dialogue Controversy: आदिपुरुष पर इस विवादित लोक गायिका ने भी कसा तंज, राम के नाम पर पैसा कमाने का लगाया आरोप
X
neha singh rathore new song dhat teri ki on film adipurush dialogue controversy (Photo-Social Media)

Adipurush Dialogue Controversy: रामायण पर आधारित बॉलीवुड मूवी आदिपुरु रिलीज के बाद से ही लगातार विवादों में है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक पार्टियां, हर जगह से विरोध के सुर उठ रहे हैं। अब अक्सर विवादों में रहने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर नें भी फिल्म के डायलाग व स्क्रीप्ट राइटर मनोज मुंतशिर पर तंज कसा है।

बिहार की लोक गायिका नेहासिंह राठौर ने अपना एक नया गया गाना लांच किया है। इस गाने का नाम “धत तेरी की राइटर मऊगा..”। लोक गायिका नें विडियो शेयर करते हुए प्रसिद्ध बॉलीवुड लेखक मनोज मुंतशिर को भी टैग किया है। नेहा सिंह ने इस गाने के जरिए फिल्म बनाने वालों पर राम के नाम पर पैसा कमाने का आरोप लगाया है।

गायिका ने गाने के माध्यम से कहा है कि श्री राम के नाम पर अभी तक जनता को खूब भरमाया गया है। लेकिन इस बार पोल खुल गयी है। सभी बेनकाब हो गए हैं। राष्ट्रवाद के की आड़ में राम का सौदा किया गया। अब वो हिन्दू के रक्षक किस बिल में जाकर छिप गए हैं। जिनके सर जूं भी नहीं रेग रहा।

राम के नाम पर हो रही राजनीति

लोक गायिका नें गाने के माध्यम से कहा कि राम के नाम पर राजनीति हो रही है। इसके बाद फिल्म बनाने वालों से पूछा की सच बताइए आप लोगों ने राम को नाम पर कितना फंडिंग मिला। रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ का मजाक उड़ा दिया गया है।

अब बदले जाएंगे फिल्म के डायलॉग

गौरतलब है कि अमर्यादित डॉयलाग की वजह से आदिपुरुष की चौतरफा आलोचना हो रही है। फिल्म में टपोरी भाषा का प्रयोग किया गया है जैसे- तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का, आग भी तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की। इस डायलाग के बाद से ही राइटर मनोज मुंतशिर की खुब आलोचना हो रही है। हांलांकि मनों मुंतशिर ने कहा है कि सभी विवादित डायलॉग को फिल्म से हटा लिया जाएगा।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story