×

प्रिंस बना प्रोफेसर: आरके श्रीवास्तव ने लिया 1 रू गुरु दक्षिणा, पढ़ें सफलता की कहानी

प्रिंस की सफलता में उसके मेहनत के साथ गुरु आरके श्रीवास्तव का बहुत बड़ा योगदान है। GOVERMENT इंजीनियरिंग कॉलेज में अब प्रिंस प्रोफेसर बन गया है उसके बाद आरके श्रीवास्तव ने उनके माता पिता से सिर्फ 1 रूपया गुरु दक्षिणा लिया है।

SK Gautam
Published on: 28 Jan 2021 12:55 PM GMT
प्रिंस बना प्रोफेसर: आरके श्रीवास्तव ने लिया 1 रू गुरु दक्षिणा, पढ़ें सफलता की कहानी
X
प्रिंस बना प्रोफेसर: आरके श्रीवास्तव ने लिया 1 रू गुरु दक्षिणा, पढ़ें सफलता की कहानी

बिहार: बिहार राज्य के रोहतास जिले के बिक्रमगंज के प्रिंस कुमार की स्टोरी है प्रेरणा दायक है। आप भी यह पढ़े कि कैसे हिन्दी मीडियम के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला शिक्षक का बेटा बना इंजीनियर। प्रिंस के पिता का नाम श्री राजा राम चौधरी है जो मिडिल स्कूल के शिक्षक रह चुके है, और इनके माता का नाम श्रीमती लालती देवी है।

प्रिंस की सफलता में उसके मेहनत के साथ गुरु आरके श्रीवास्तव का बहुत बड़ा योगदान है। GOVERMENT इंजीनियरिंग कॉलेज में अब प्रिंस प्रोफेसर बन गया है उसके बाद आरके श्रीवास्तव ने उनके माता पिता से सिर्फ 1 रूपया गुरु दक्षिणा लिया है।

उन दिनो प्रिंस के घर में सिर्फ प्रिंस के पापा ही कमाने वाले थे, परन्तु समय बदला परस्थितियां बदला तो आज प्रिंस इंजीनियर बन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है।

प्रिंस बचपन से हिन्दी मीडियम के सरकारी स्कूलों से पढ़ा

इंजीनियर बनने के बाद अब प्रिंस के परिवार की स्थिति पहले से और बेहतर हुआ। प्रिंस बचपन से हिन्दी मीडियम के सरकारी स्कूलों से पढ़ा। उसने RDS high SCHOOL धनगाई से 10 वी की परीक्षा पास किया, उसके बाद AS COLLEGE बिक्रमगंज से 12 वी और वर्ष 2009 में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता पाकर KEC इंजीनियरिंग कॉलेज भुनेश्वर में दाखिला लिया। उसने इलेक्ट्रिकल ब्रांच से अपना बीटेक किया।

r k srivastav-2

प्रिंस अपने गाँव बिक्रमगंज से पढकर इंजीनियर बना है। आरके श्रीवास्तव के शैक्षणिक संस्थान में उनके सानिध्य में पढकर सफलता पाया। इंजीनियरिंग करने के बाद प्रिंस ने GATE QUALIFY किया।

उसके बाद NIT पटना से M.TECH की पढ़ाई पूरी की। अभी वर्तमान में प्रिंस Assistant Professor in Electrical Engineering Department at Government Engineering College Bilaspur में कार्यरत है।प्रिंस का परिवार हमेशा गुरु आरके श्रीवास्तव की प्रशंसा करते नही थकते जिसने उसे इंजीनियर बनने के लिये प्रेरित किया।

ये भी देखें: अलर्ट पर दिल्ली बॉर्डर: किसानों को लेकर हर तरफ फोर्स तैनात, जाने वहाँ का हाल

प्रिंस ने बताया रातभर लगातार हम लोगों को पढ़ाते थे आरके सर

आरके श्रीवास्तव बताते हैं कि प्रिंस मेरे पहले बैच का स्टूडेंट है, जब टीबी की बिमारी के चलते ईलाज के दौरान डॉक्टर ने मुझे घर पर रहकर आराम करने का सलाह दिये था, घर पर रहते-रहते बोर होने लगा तो घर के अगल बगल के स्टूडेंट्स को बुलाकर पढाना चालू किया। जब फ़ोन से बात हुआ तो प्रिंस ने बताया की कैसे सर आप पूरी रातभर लगातार हम लोगों को पढ़ाते थे, कब रात से सुबह हो जाता पता ही नही चलता था।

ये भी देखें: गिरफ्तार होंगे राकेश टिकैत: दिल्ली में बढ़ी हलचल, किसान नेता पर तगड़ा एक्शन

आज आपके द्वारा कराये गये मेहनत का ही देन है की हम इस उपलब्धी तक पहूँचे है। आरके श्रीवास्तव ने कहा आप जैसे स्टूडेंट्स पर काफी गर्व होता है जो अपनी मिट्टी से आज भी जुड़े है। आप देश के उन सभी स्टूडेंटस के लिये रॉल मॉडल जो गाँव में कम सुविधा में रहकर भी इंजीनियर बनने का सपना देखते है और उस सपने को साकार करते है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story