×

बिहार के लाल ने किया कमाल, ब्रिक्स बैंक में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

बिहार के लाल ने एक बार फिर कमाल कर दिया है।  भोजपुर जिले के रहवासी अनिल किशोर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसके बाद उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रौशन कर दिया है। बिहार के भोजपुर जिले के निवासी अनिल किशोर ब्रिक्स बैंक

suman
Published on: 9 Jun 2020 3:36 AM GMT
बिहार के लाल ने किया कमाल, ब्रिक्स बैंक में मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
X

पटना: बिहार के लाल ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। भोजपुर जिले के रहवासी अनिल किशोर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसके बाद उन्होंने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रौशन कर दिया है। बिहार के भोजपुर जिले के निवासी अनिल किशोर ब्रिक्स बैंक के उपाध्यक्ष बनाये गये हैं। वह यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।

यह पढ़ें....मिला खजाना ही खजाना, कीमत जान उड़ जाएंगे होश, खोजने में लगे 10 साल

यहां से हुई शुरुआत

वे मूलत: गड़हनी प्रखंड के बालबांध निवासी हैं। आरा के एचडी जैन कॉलेज में उनके पिता केशव प्रसाद राय अंग्रेजी के प्रोफेसर थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेमरांव स्कूल से ही हुई है।साल1976 में आरा के जिला स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास की, जबकि एचडी जैन कॉलेज से अंग्रेजी विषय से स्नातक किया। वर्ष 1981 में इलाहाबाद बैंक में पीओ के पद पर चयन हुआ। एसबीआई में 38 वर्ष की सेवा के बाद मई माह में रिटायर हुए।

अनिल किशोर ने एसबीआई उप प्रबंध निदेशक और मुख्य जोखिम का पद संभाला। जून 2009 से दिसंबर 2014 तक बैंक के सिंगापुर प्रमुखों का कंट्री हेड और सीईओ के रूप में नेतृत्व किया। बैंक के उप निदेशक और सीआरओ के पद पर पोस्टिंग से पूर्व अनिल किशोर चंडीगढ़ सर्किल के चीफ जीएम के रूप में बैंक का नेतृत्व किया।

यह पढ़ें....Weather Alert: मॉनसून ने पकड़ लिया जोर, देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

ब्रिक्स उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं का एक संघ है। इसके घटक देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इनकी ओर से स्थापित एक बहुपक्षीय बिकास बैंक न्यू डेवलपमेंट बैंक ने घोषणा की कि एनडीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नस ने अनिल किशोर को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे उपाध्यक्ष के पद पर आगामी जुलाई माह में ज्वाइन करेंगे।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story