×

Weather Alert: मॉनसून ने पकड़ लिया जोर, देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है। अब बढ़ते मानसून का असर देश में दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह जल्द ही एक निम्न दबाव के क्षेत्र का रूप ले सकता है।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Jun 2020 5:50 PM GMT
Weather Alert: मॉनसून ने पकड़ लिया जोर, देश के इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
X

नई दिल्ली: देश में मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है। अब बढ़ते मानसून का असर देश में दिखाई दे रहा है। बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्वी भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। यह जल्द ही एक निम्न दबाव के क्षेत्र का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए अनुकूल स्थितियां हैं। अगर ऐसा ही रहा तो देश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

मानसून विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वी बंगाल के कुछ इलाकों की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें...दिल्ली में LG और केजरीवाल फिर आमने-सामने, इस फैसले पर छिड़ी जंग

मॉनसून जो रफ्तार पकड़ ली है। कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में अगले 3-4 दिनों में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के तमिलनाडु, रायलसीमा के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, पूरी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें...MP में जीत के लिए BJP ने झोंकी पूरी ताकत, सिंधिया समर्थकों के लिए बनाई ये रणनीति

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर मंगलवार तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना के साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम तथा पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों में मॉनसून 11-12 जून तक आगे बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें...अब चीन की तबाही होगी शुरू, लगेगा 100000 करोड़ का झटका

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि अगले 24 घंटे में पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के दक्षिणी तटीय हिस्सों, आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा, गुजरात के दक्षिणी भागों और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ओडिशा के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है, तो वहीं, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम में हल्की बारिश से मध्यम बारिश हो सकती है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story