×

विजय माल्या की बर्बादी की कहानी: इस तरह बढ़ीं मुश्किलें, जानें अनसुनी बातें

विजय माल्या की मुश्किलें किंगफिशर एयरलाइंस के नाकाम होने के साथ ही शुरू हो गई थी। एयलाइंस घाटे में डूबती नजर आ रही थी और माल्या ने भी इसे बंद करने की सोच ली थी।

Shreya
Published on: 18 Dec 2020 6:45 AM GMT
विजय माल्या की बर्बादी की कहानी: इस तरह बढ़ीं मुश्किलें, जानें अनसुनी बातें
X
विजय माल्या की बर्बादी की कहानी: इस तरह बढ़ीं मुश्किलें, जानें अनसुनी बातें

नई दिल्ली: विजय विट्टल माल्या (Vijay Vittal Mallya) का नाम कभी भारत के सक्सेसफुल बिजनेसमैन (Indian businessman) के तौर पर लिया जाता था, लेकिन आज वो पूरी दुनिया में एक भगौड़े के तौर पर जाने जाते हैं। इंडिया में कभी माल्या का रुतबा हुआ करता था, लेकिन भारतीय बैंकों को करीब नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाने के बाद आज माल्या की पहचान एक भगौड़े के तौर पर रह गई है। बता दें कि आज माल्या 65 साल के पूरे हो चुके हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि उनकी मुश्किलें कैसे शुरू हुई।

बैंकों को लगाया बड़ा चूना

भारत के सक्सेसफुल बिजनेसमैन रह चुके विजय विट्टल माल्या ने भारतीय स्टेट बैंक समेत 17 भारतीय बैंकों को कुल 9 हजार करोड़ रुपये से भी अधिक का चूना लगाया है। माल्या ने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता का कारोबार संभाल कर उसे एक नई ऊचाईयों पर पहुंचा दिया। उन्होंने कारोबार को इतनी ऊचाईयों पर पहुंचाया कि वो भारतीय उद्योग जगत के लिए एक मिसाल बन गए।

यह भी पढ़ें: तेजी से गिरे सोने-चांदी के दाम, इतने रुपये की आई गिरावट, जानिए नया रेट

vijay mallya (फोटो- सोशल मीडिया)

किंगफिशर के लिए लिया मोटा लोन

विजय माल्या की मुश्किलें किंगफिशर एयरलाइंस के नाकाम होने के साथ ही शुरू हो गई थी। एयलाइंस घाटे में डूबती नजर आ रही थी और माल्या ने भी इसे बंद करने की सोच ली थी। लेकिन साल 2010 में उन्होंने अपनी इस एयरलाइंस को एक नई जिंदगी देने के बारे में सोचा। लेकिन ये काम इतना आसान नहीं था, उन्होंने इसके लिए बैंकों से मोटा लोन लिया, जिसके बाद से विजय माल्या की मुश्किलें आज तक कम नहीं हुई।

2012 में बंद हो गई एयरलाइंस

किंगफिशर आखिरकार 2012 में बंद हो गई, लेकिन इस एयरलाइंस से माल्या को कभी फायदा नहीं हुआ। जो एक दौर पर कभी भारत की दूसरी बड़ी एयरलाइन हुआ करती थी, और जिसके उडानें विदेशों तक हुआ करती थी वो अचानक ठप पड़ गई। मार्च 2013 तक इसका कुल घाटा 16,023 करोड़ तक पहुंच गया। वैसे तो किंगफिशर और माल्या को बैंकों से दिए लोन पर सवाल 2011 से ही खड़े किए जाते रहे हैं। इस बीच एक दिन खबर आई कि माल्या अपने परिवार के साथ लंदन चले गए हैं, जिसके बाद अदालत ने विजय माल्या को भगौड़ा घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: करोड़ों कर्मचारियों पर बड़ी खबर: अकाउंट में जल्द आएगा PF का ब्याज, ऐसे करें चेक

माल्या ने रचाईं तीन शादियां

अगल विजय माल्या की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। उन्होंने पहली शादी एअर इंडिया की पूर्व एयर होस्टेस समीरा तैयबजी से की थी। हुआ यूं था कि साल 1986 में वो एअर इंडिया की फ्लाइट से ही अमेरिका जा रहे थे। उस फ्लाइट में समीरा तैयबजी एयर होस्टेस थीं। दोनों की ये मुलाकात प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने कम उम्र में ही शादी रचा ली। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई और दोनों ने एक साल बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिया। इस शादी से दोनों का एक बेटा हुआ, जिसका नाम सिद्धार्थ है।

दूसरी शादी बचपन के प्यार से

उसके बाद साल 1993 में उन्हें जब मालूम हुआ कि उनके बचपन का प्यार रेखा का उनके पति से तलाक हो गया है तो उन्होंने देर ना करते हुए रेखा से अपने प्यार का इजहार कर दिया और शादी का प्रपोजल रखा। इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि इन दोनों की शादी भी ज्यादा दिनों तक नहीं चली।

दो शादियों से रेखा के पहले से दो बच्चे कबीर और लैला हैं। रेखा से शादी के बाद माल्या ने लैला को अपनी बेटी के तौर पर अडॉप्ट कर लिया था। लैला का अब यूरोप में ठीकठाक बिजनेस है। माल्या और रेखा की भी दो बेटियां हुईं, जिनका नाम लिएना और तान्या है।

vijay mallya wife (फोटो- सोशल मीडिया)

तीसरी शादी की पिंकी लालवानी से

वहीं ऐसा कहा जाता है कि विजय माल्या ने 63 साल की उम्र में पिछले साल ही लंदन में तीसरी शादी कर ली। तीसरी शादी उन्होंने किंगफिशर एयरलाइंस में एयर होस्टेस रहीं पिंकी लालवानी से की है। पिछले दो सालों से ये सुर्खियां चली आ रही थीं कि दोनों लंदन में साथ रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस में ऐसे करें निवेश, सिर्फ इतने रुपए से खुलता है खाता, हो जाएंगे मालामाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story