×

EPFO Members: EPFO को फरवरी में मिले 13 लाख से अधिक नए सदस्य, पहली बार इतने लाख लोग हुए शामिल

EPFO Members: फरवरी 2023 में ईपीएफओ में पहली बार 7.38 लाख नए सदस्य शामिल हुए हैं। इसी के साथ फरवरी में ईपीएफओ की नए सदस्यों की संख्या 13.96 लाख हो गई है। 28 मार्च, 2023 को ईपीएफओ ने अपने ब्याज दरों में इजाफा किया था, जो कि चार दशक के सबसे निचले स्तर पर थी।

Viren Singh
Published on: 21 April 2023 2:49 PM GMT
EPFO Members: EPFO को फरवरी में मिले 13 लाख से अधिक नए सदस्य, पहली बार इतने लाख लोग हुए शामिल
X
 EPFO Members (सोशल मीडिया)

EPFO Members: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नए सदस्यों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। EPFO की ओर से जारी किए गए अनंतिम पेरोल डेटा के मुताबिक, फरवरी, 2023 में पहली बार 7 लाख से अधिक पहली बार नई सदस्य जोड़े, जो कि अपने आपमें एक बड़ा आकड़ा होता है। इसमें सबसे अधिक 18 से 21 वर्ष आयु वाले नए लोगों की संख्या शामिल है। वहीं, पहली बार एक लाख से अधिक नई महिलाएं सदस्य जोड़ी हैं।

फरवरी में जोड़े 7 लाख से अधिक नए सदस्य

अनंतिम पेरोल डेटा के मुताबिक, फरवरी 2023 में ईपीएफओ में पहली बार 7.38 लाख नए सदस्य शामिल हुए हैं। इसी के साथ फरवरी में ईपीएफओ की नए सदस्यों की संख्या 13.96 लाख हो गई है। पहली बार फरवरी महीने में जोड़े 7.38 लाख नए सदस्यों में उच्चतम नामांकन 18 वर्ष से 21 वर्ष के आयु-समूह में 2.17 लाख सदस्यों के साथ दर्ज किया गया है। इसके बाद 22 वर्ष से 25 वर्ष के आयु-समूह में 1.91 लाख सदस्य हैं। फरवरी माह के दौरान कुल नए सदस्यों में 18 वर्ष से 25 वर्ष के आयु वर्ग के सदस्यों की संख्या 55.37 प्रतिशत है। जो कि यह बता रहा है कि भारत के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं।

10 लाख सदस्य फिर हुए शामिल

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि लगभग 10.15 लाख सदस्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सदस्यता में फिर से शामिल हुए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 8.59 प्रतिशत अधिक है। इन सदस्यों ने अपनी नौकरियों को बदल दिया और ईपीएफओ के अंतर्गत शामिल किए गए प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए।

महिलाओं के नामांकन में 20 फीसदी उछाल

पेरोल डेटा के लिंग के अनुसार विश्लेषण से पता चलता है कि फरवरी, 2023 में कुल महिला सदस्यों का नामांकन 2.78 लाख रहा है, जो महीने के लिए कुल सदस्यों की वृद्धि का लगभग 19.93 प्रतिशत है। इनमें से 1.89 लाख महिला सदस्य पहली बार शामिल हुए हैं। यह सभी पहली बार शामिल हुए सदस्यों की लगभग 25.65 प्रतिशत संख्या है।

बढ़ी है PF ब्याज दरें

बीते महीने ईपीएफओ की केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने वित्त वर्ष 2022-23 पर मिलने वाले ईपीएफ की ब्याज दरों में इजाफा किया था। 28 मार्च, 2023 को ईपीएफ ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया था। इससे पहले ईपीएफ पर सरकार 8.1 फीसदी का ब्याज देती है, जो कि तब यह अपने चार दशक के सबसे निचले स्तर पर थी।

पेरोल डेटा अनंतिम का काम

दरअसल, पेरोल डेटा अनंतिम डेटा जनरेशन एक सतत प्रक्रिया है। इसके माध्यम से कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट किया जाता है। इस प्रक्रिया के जरिये हर महीने कर्मचारियों के रिकॉर्ड को अपडेट किया जाता है। ईपीएफओ अप्रैल-2018 के महीने से, सितंबर, 2017 की अवधि को शामिल करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है।

क्या होता है EPFO

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन एक सामाजिक सुरक्षा संगठन है, जो कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के प्रावधानों के अंतर्गत देश के संगठित कार्यबल को भविष्य, पेंशन और बीमा निधि के रूप में सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story