×

Fitch on Adani: गौतम अडानी को बिगड़े माहौल में Fitch ने दी खुशखबरी, कहा- अडानी ग्रुप की कंपनियों के रेटिंग्स पर असर नहीं

Fitch on Adani: अडानी समूह की कंपनियों के लगातार गिरते शेयरों के बीच राहत भरी खबर आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने अडानी समूह को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।

aman
Written By aman
Published on: 3 Feb 2023 9:46 AM GMT (Updated on: 3 Feb 2023 10:37 AM GMT)
Fitch on Adani
X

Gautam Adani (Social Media)

Fitch on Adani: गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी समूह (Adani Group) इन दिनों सुर्ख़ियों में है। हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की नकारात्मक रिपोर्ट के बाद अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। अडानी ग्रुप की लगातार घटती साख के बीच ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch On Adani) ने खुशखबरी भरी खबर दी है। Fitch Ratings की मानें तो कि अडानी समूह तथा उनकी संपत्तियों की रेटिंग पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद कोई तत्काल प्रभाव नहीं पड़ा है। फिच की मानें तो हिंडनबर्ग रिपोर्ट से अडानी समूह के क्रेडिट प्रोफाइल पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है।

गौरतलब है कि, रेटिंग एजेंसी फिच की रिपोर्ट अडानी ग्रुप के शेयरों में हफ्ते भर से जारी गिरावट के बीच आई है। अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ (Adani Enterprises FPO) को वापस लेने के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट और तेज हो गई थी।

ये भी पढ़ें ...Hindenburg: कौन हैं हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन? जिसने हिला दी है अडानी साम्राज्य की नींव

अडानी ग्रुप के Cash Flow पर ये बोली फिच

रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने रिपोर्ट में कहा है, कि हम लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिच का कहना है कि अडानी ग्रुप के 'कैश फ्लो' पर किसी तरह का कोई असर नहीं हुआ है। हम फाइनेंस तथा इससे जुड़ी गतिविधियों पर बारीक नजर रख रहे हैं। फिच को उम्मीद है कि अडानी समूह के के नकदी प्रवाह (Cash Flow) के पूर्वानुमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

गौतम अडानी टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर

ज्ञात हो कि, जिस दिन से अडानी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई है, तभी से अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखी गई। अडानी समूह की कंपनियों का बाजार आकार (Market Cap) घटने से गौतम अडानी की नेटवर्थ में भी बड़ी गिरावट आई। इस वजह से गौतम अडानी (Gautam Adani) शीर्ष 10 अमीरों की सूची से भी बाहर हो गए। उल्लेखनीय है कि, हफ्तेभर पहले गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति थे।

ये भी पढ़ें..Gautam Adani News: अडानी अब डॉव जोन्स इंडेक्स से बाहर

अडानी ग्रुप को 59.2 अरब डॉलर का नुकसान

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट (Hindenburg Report) पिछले महीने 24 जनवरी को सामने आई थी। जिसके बाद अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में सुनामी देखने को मिली। अडानी समूह के स्टॉक गिर रहे हैं। स्टॉक गिरने की वजह से गौतम अडानी की संपत्ति लगातार घटती जा रही है। नए साल यानी 2023 गौतम अडानी के लिए बुरे सपने से कम नहीं रहा है। बाजार गिरावट से अब तक उन्हें 59.2 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है। महज 10 दिनों में अडानी को 52 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

मूडीज ने क्या कहा?

वहीं दूसरी ओर, मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज का कहना है कि, वह अडानी समूह की लिक्विडिटी पोजीशन तथा वित्तीय उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए है। मूडीज ने कहा, वह हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जारी गिरावट पर नजर बनाए हुए है। मूडीज के मुताबिक, हालिया घटनाक्रम अडानी समूह पर नकारात्मक असर डाल रहे हैं। इससे आने वाले एक-दो वर्षों में समूह की कर्ज लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story