×

सोना-चांदी तगड़ा सस्ता: जानें आज सर्राफा बाजार में क्या है कीमत, देखें बाजार का हाल

भारतीय बाजार में सोने की गिरावट दिन पर दिन देखने को मिल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 0.2 % घटकर 46, 145 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Shraddha Khare
Published on: 19 Feb 2021 9:13 AM GMT
सोना-चांदी तगड़ा सस्ता: जानें आज सर्राफा बाजार में क्या है कीमत, देखें बाजार का हाल
X
सोना-चांदी तगड़ा सस्ता: जानें आज सर्राफा बाजार में क्या है कीमत, देखें बाजार का हाल photos (social media)

नई दिल्ली : सोने - चांदी (Gold -silver) खरीदने वालों के लिए इस समय भारतीय बाजार में सुनहरा मौका है। सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही हैं। आपको बता दें कि इस समय सोने का दाम 46, 145 रुपए दर्ज किया गया है यह 8 वें महीने में सबसे ज्यादा गिरावट इस महीने देखने को मिली है। अब तक सोने के दाम में 10,000 की गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ चांदी की कीमत में 1 % की गिरावट देखने को मिली है।

सोने का दाम

भारतीय बाजार में सोने की गिरावट दिन पर दिन देखने को मिल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का दाम 0.2 % घटकर 46, 145 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। आपको बता दें कि सोने का भाव अप्रैल वायदा बाजार में 46,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद किया गया था। इसके साथ छठे दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 0. 4 % घटकर 1,769 डॉलर प्रति औंस पर नजर आ गई है।

चांदी की कीमत

दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत की बात करे तो शुक्रवार को इस चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिली है। आपको बता दें कि भारतीय बाजार में आज चांदी की कीमत में 1 % की गिरावट देखने को मिली है। आज बाजार में चांदी की कीमत 68,479 रुपए दर्ज की गई है। इसके साथ वैश्विक बाजारों की बात करे तो इसमें चांदी 1.1 % घटकर 26. 71 डॉलर प्रति औंस पर नजर आई है।

ये भी पढ़े......डॉ स्वाति मोहनः मंगल पर NASA का रोवर पहुंचाने में बड़ा योगदान, जानें इनके बारे में

gold -silver

कोरोना काल में सोने का भाव

एक्सपर्ट की माने तो सोने -चांदी को खरीदने का सबसे अच्छा और सस्ता मौका इस समय है। आपको बता दें कि सोने की कीमतों में 46000 की कमी देखी गई है। एक्सपर्ट की जानकारी के अनुसार चांदी के दामों में 70000 की उछाल आने की संभावना है। इस साल सोने का भाव कुछ महीनों से काफी सस्ता चल रहा है। कोरोना काल के दौरान सोने का भाव 55,000 रुपए हुआ था।

ये भी पढ़े......पेट्रोल-डीजल की कीमतें बेकाबू: छत्तीसगढ़ में अब भी राहत, जानें कितना है दाम

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story