×

सोना-चांदी बहुत सस्ता: इतनी हुई आज कीमतें, दिवाली तक जानें कितना होगा रेट

बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत लुढ़क कर 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आ सकती है। 

Shreya
Published on: 7 Oct 2020 9:17 AM GMT
सोना-चांदी बहुत सस्ता: इतनी हुई आज कीमतें, दिवाली तक जानें कितना होगा रेट
X
सोने-चांदी में बंपर गिरावट

नई दिल्ली: दिल्ली के सर्राफा बाजार में तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही वृद्धि के बाद आज सोने के दाम लुढ़क गए हैं। वहीं इस दौरान चांदी के दाम में भी बंपर गिरावट हुई है। चांदी 2500 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। वहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो अगले कुछ दिनों में सोने की कीमत लुढ़क कर 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से नीचे आ सकती है।

सोने की नई कीमतें

आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना (Gold Price On 7th October 2020) सस्ता हुआ है। बुधवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 679 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता हुआ है। सोने में आई गिरावट के बाद आज सोने की कीमत 50 हजार 365 प्रति दस ग्राम हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: भारत के लिए खतरे की घंटी: नेपाल ने यहां 4 महीने में ही बना दी इतनी लंबी सड़क

gold-silver सोने और चांदी में बंपर गिरावट (फोटो- सोशल मीडिया)

क्या है चांदी के नए दाम?

वहीं अगर चांदी की बात की जाए तो चांदी की कीमतों (Silver Price On 7th October 2020) में भी बंपर गिरावट दर्ज की गई है। सिल्वर के दाम में 2500 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट हुई है। चांदी का हाजिर भाव 59 हजार 021 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।

कीमतों में जारी रहेगा उतार-चढ़ाव

बता दें कि सोने और चांदी की कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सर्राफा बाजारों में सोने की कीमतों में 30 सितंबर तक 5 हजार 684 रुपये प्रति दस ग्राम तक की गिरावट हो चुकी है। वहीं चांदी की कीमतों में 16 हजार 034 रुपये तक की गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में भी ये उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: हाथरस में 100 करोड़: बड़े-बड़े चेहरे आएंगे सामने, रची गई इतनी बड़ी साजिश

gold-and silver price फोटो- सोशल मीडिया

दिवाली तक सोने और चांदी में कितनी आएगी गिरावट

भारत में अक्टूबर महीने की शुरूआत के साथ ही फेस्टिव सीजन की भी शुरूआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन के दौरान लोग काफी ज्यादा सोने चांदी की खरीदारी करते हैं। दीवाली में तो ये एक रिवाज की तरह अपनाया जाता है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में सोने-चांदी की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। लेकिन दिवाली तक इनकी कीमतों में ज्यादा तेजी या गिरावट के आसार नहीं हैं।

नहीं होगी ज्यादा गिरावट

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने का भाव अभी ऊंचाई से गिरकर 50 हजार रुपये के दायरे में है, जबकि चांदी 60 हजार रुपये के दायरे में है। दिवाली तक सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ी तेजी या बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। दिवाली पर सोने का दाम 50 से 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम की रेंज में रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: लड़की नहीं एलियन है: पूरी दुनिया में मच गया हल्ला, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story