×

लड़की नहीं एलियन है: पूरी दुनिया में मच गया हल्ला, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग

अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 17 साल की मैकी करिन अपनी लंबी टांगों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। उन्होंने अपनी टांगों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है।

Shreya
Published on: 7 Oct 2020 8:44 AM GMT
लड़की नहीं एलियन है: पूरी दुनिया में मच गया हल्ला, दूर-दूर से देखने आ रहे लोग
X
दुनिया की सबसे लंबी टांगों के लिए Maci Currin ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

नई दिल्ली: दुनिया में उन ही लोगों का नाम याद किया जाता है, जिसने कुछ अच्छा किया हो या कुछ बुरा। मतलब दुनिया किसी भी इंसान को उसकी अच्छाई या फिर बुराई की वजह से याद रखती है। लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी होते हैं जो अपने अनोखेपन की वजह से याद किए जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी दुनिया में अपनी लंंबी टांगों के लिए मशहूर हैं।

मैकी करिन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में बनाई जगह

जी हां, अमेरिका के टेक्सास की रहने वाली 17 साल की मैकी करिन अपनी लंबी टांगों की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यही नहीं उन्होंने अपनी टांगों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। दरअसल, मैकी करिन की टांगे सबसे लंबी टांग (फीमेल) है। रिपोर्ट के मुताबिक, मैकी की बाईं टांग 135.267 सेंटीमीटर और दाईं टांग 134.3 सेंटीमीटर लंबी है।

यह भी पढ़ें: हाथरस बिटिया की बली: एक और हैवानियत से हिला यूपी, ससुराल वाले हुए फरार

हाइट में 60 प्रतिशत हिस्सा टांगों का

अपनी टांगों की वजह से मैकी को काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ता है, लेकिन मैकी को अपनी खुद पर गर्व है। 6 फीट 10 इंच लंबी मैकी के परिवार में वैसे तो सभी लंबे हैं, लेकिन कोई भी सदस्य मैकी जितना लंबा नहीं है। बता दें कि मैकी की हाइट में 60 प्रतिशत हिस्सा उनकी टांगों का है।

अब लोगों की बातों को दिल पर नहीं लेती मैकी

मैकी के मुताबिक, लंबी टांगों के चलते उनका कभी मजाक नहीं बना, लेकिन हर किसी से लंबे होने की वजह से उनका काफी मजाक बना है। हालांकि सालभर पहले ही मैकी ने लोगों की बातों की परवाह करना छोड़ दिया, जिसके बाद से वो काफी अच्छा महसूस करती हैं।

यह भी पढ़ें: सुशांत डेथ केस: रिया को जमानत मिलने के बाद अब दीपिका को लेकर आई ये बड़ी खबर

मैकी बताती हैं कि साल 2018 में उन्हें पहली बार यह महसूस हुआ था कि उनकी टांगे सामान्य से काफी ज्यादा लंबी है। मैकी के मुताबकि, मुझे उम्मीद है कि लंबी महिलाएं समझ पाएंगी कि उनकी लंबाई एक खूबसूरत गिफ्ट है, जिस पर शर्मिंदा नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे दिन से अपनाना चाहिए।

लंबी टांगों के फायदे और नुकसान भी

अपनी लंबी टांगों के साथ मैकी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जैसे घर के छोटे-दरवाजे या सीलिंग से टकरा जाना और इसके अलावा कार में एंट्री करने में भी उन्हें काफी परेशानी होती है। लेकिन लंबी टांगें होने की वजह से उन्होंने स्कूल की वॉलीबॉल टीम में खेलना का फायदा भी मिलता है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के बाद मैकी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही वो अब अपनी लंबी टांगों पर गर्व भी करती हैं।

यह भी पढ़ें: शबाना आजमी ने कंगना पर लगाया ऐसा आरोप, बहन रंगोली ने जमकर लगाई फटकार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story