×

सस्ता हुआ सोना: लगातार बढ़ोत्तरी के बाद मिली राहत, जानें नई कीमत

लगातार सोने में आ रही तेजी के बाद आज ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, घरेलू बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो गया है, ऐसा हुआ है अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट की वजह से।

Shreya
Published on: 17 July 2020 1:07 PM GMT
सस्ता हुआ सोना: लगातार बढ़ोत्तरी के बाद मिली राहत, जानें नई कीमत
X

नई दिल्ली: लगातार सोने में आ रही तेजी के बाद आज ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, घरेलू बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो गया है, ऐसा हुआ है अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट की वजह से। दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के दाम में कमी देखी गई है। आज सोने की कीमत में 271 रुपये प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट हुई है। वहीं चांदी की कीमत में भी कमी आई है। इस दौरान चांदी के दाम 512 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुए हैं।

यह भी पढ़ें: महानगर में कूड़ा कलेक्शन में इतना बड़ा झोल, डॉ सुनील तिवारी ने खोली पोल

क्या है सोने की नई कीमत?

जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार में खरीदारी लौटने और अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट की वजह से सोने के दाम में कमी दर्ज की गई है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत में 271 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी आई, जिसके बाद सोने के दाम 49 हजार 729 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं गुरुवार को सोने के दाम 50 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ज्यादा की कीमत पर बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें: नासा की चेतावनी: इस दिन गुजरेगा ‘लंदन आई’ से बड़ा ऐस्टरॉइड्स, इतना पड़ेगा असर

गिरावट के बाद चांदी के नए दाम

वहीं अगर चांदी के कीमत की बात की जाए तो इसके दाम में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 512 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई है। कीमतों में 512 रुपये की आई गिरावट के बाद चांदी के दाम 53 हजार 894 रुपये से गिरकर 53 हजार 382 रुपये पर आ गए हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाली युवक का सिर मुंडवाना पड़ा भारी, एसएसपी ने दिये गिरफ्तारी के आदेश

इसलिए सोने और चांदी की कीमत में आई गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटी के कमोडिटी एनालिस्ट तपन पटेल का कहना है कि कोरोना वायरस वैक्सीन को लेकर आ रही पॉजिटिव खबरों की वजह से शेयर मार्केट में खरीदारी लौटी है। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर कमजोरी होने के चलते भारतीय रुपया मजबूत हुआ है। जिसके बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

यह भी पढ़ें: ऑडियो पर भूचाल: राजस्थान में सरकार गिराने की साजिश, अब BJP ने दी सफाई

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story