×

GST Collection May 2023 : मई में जीएसटी कलेक्शन 12% बढ़कर 1. 57 लाख Cr. रुपए पहुंचा, केन्द्र सरकार की मोटी कमाई

GST Revenue Collection: मई महीने में जीएसटी कलेक्शन से सरकार को 1,57,090 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार GST कलेक्शन में 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Aman Kumar Singh
Published on: 1 Jun 2023 5:55 PM GMT (Updated on: 1 Jun 2023 6:07 PM GMT)
GST Collection May 2023 : मई में जीएसटी कलेक्शन 12% बढ़कर 1. 57 लाख Cr. रुपए पहुंचा, केन्द्र सरकार की मोटी कमाई
X
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

GST Collection May 2023: वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) ने गुरुवार (01 जून) को बताया कि मई महीने में भारत का ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यू कलेक्शन (Gross GST Revenue Collection) 1,57,090 करोड़ रुपए रहा है। मई में जीएसटी संग्रह में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

आपको बता दें, भारत में अब तक का सबसे बड़ा जीएसटी कलेक्शन अप्रैल, 2023 में हुआ। अप्रैल महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा। हालांकि, केंद्र सरकार के लिए ये अच्छी खबर है कि मई लगातार 14 वां महीना रहा, जब जीएसटी कलेक्शन 1.4 लाख करोड़ रुपए के पार रहा।

पिछले वर्ष की तुलना में 12 फीसदी का इजाफा

वित्त मंत्रालय की ओर से ये जानकारी साझा की गई है। ज्ञात हो कि, अप्रैल 2023 में जीएसटी राजस्व संग्रह (GST Revenue Collection) 1.87 लाख करोड़ रुपए रहा था। ये अब तक का कर संग्रह का सर्वाधिक आंकड़ा है। इससे पहले मार्च 2023 में देश का जीएसटी कलेक्शन 1,60,122 करोड़ रुपए रहा था। पिछले साल यानी अप्रैल 2022 में जीएसटी कलेक्शन 1,67,540 करोड़ रुपए रहा था। अर्थात, एक साल पहले के मुकाबले इस साल अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में 19,495 करोड़ की वृद्धि हुई। साल भर पहले की तुलना में इस वर्ष जीएसटी कलेक्शन में 12 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ।

पांचवीं बार GST 1.5 लाख Cr. पार

जीएसटी राजस्व संग्रह के लिहाज से मौजूदा साल काफी बेहतर माना जा रहा है। वहीं, सरकार के लिए खुश होने की कई वजहें हैं। मई महीने में 1.5 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार करना काफी मायने रखता है। दरअसल, देश में जब से GST लागू हुई है, 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा जीएसटी कलेक्शन का ये पांचवां मौका है।

मई 2023, में कुल ग्रॉस रेवेन्यू (Total Gross Revenue) में 28,411 करोड़ रुपये सेंट्रल जीएसटी (CGST) के तौर पर आया है। वहीं, पिछले महीने 35,828 करोड़ रुपए का स्टेट जीएसटी (SGST) जमा हुआ।IGST की बात करें तो 81,363 करोड़ रुपए (इसमें 41,772 करोड़ रुपए गुड्स के इंपोर्ट पर कलेक्शन भी शामिल है) का रेवेन्यू रहा। इसके अतिरिक्त 11,489 करोड़ रुपए का सेस वसूला गया। जिसमें गुड्स के इंपोर्ट पर 1,057 करोड़ रुपए का कलेक्शन शामिल है।

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story