×

Haj Yaatra 2023: हज यात्रियों को मिलेगा अब विदेशी मुद्रा कार्ड, होगा अनिवार्य बीमा; इस बैंक से मिलेगी सुविधा

Haj Yaatra 2023: साल 2023 में हज यात्रा के लिए कुल 1.84 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 14,935 आवेदकों को सुनिश्चित आवंटन दिया गया, जिसमें 70 से अधिक वर्षों की श्रेणी में 10,621 तीर्थयात्री और 4,314 लेडीज़ विदाउट महरम (LWM) शामिल हैं।

Viren Singh
Published on: 4 April 2023 11:49 AM GMT
Haj Yaatra 2023: हज यात्रियों को मिलेगा अब विदेशी मुद्रा कार्ड, होगा अनिवार्य बीमा; इस बैंक से मिलेगी सुविधा
X
Haj Yaatra 2023 (सोशल मीडिया)

Haj Yaatra 2023: हज की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना न उठना पड़े, केंद्र सरकार एक व्यवस्था लेकर आई है। मुस्लिम समुदाय की सबसे पवित्र हज यात्रा पर करने वाली हाजियों के लिए केंद्र सरकार इस बार विदेशी मुद्रा सुविधा और अनिवार्य बीमा प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की है। हाजिया के लिए विदेशी मुद्रा सेवाएं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्राप्त होंगी। इससे पहले सरकार हज पर जाने वाले यात्रियों को 2100 रियाल प्रदान करती है,जो यात्रा के दौरान यात्रियों की आवश्यकता को पूरा करता था।

यह होगा लाभ

इस संदर्भ में, केंद्र अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि इस वर्ष सभी हज तीर्थयात्रियों को एक विदेशी मुद्रा कार्ड प्रदान किया जाएगा। इसके प्रदान होते ही चोरी या भौतिक मुद्रा के नुकसान की संभावना समाप्त हो जाएगी। अगर यात्रियों का यह कार्ड खो भी जाता है तो भी वह तीर्थयात्री बैंक से धन वापस प्राप्त कर सकते हैं।

व्यवस्था उपलब्ध करना के लिए एसबीआई को निर्देश

इससे पहले केंद्र सराकर द्वारा हज कमेटी ऑफ इंडिया हज यात्रियों को उनकी आवश्यकताओं के बावजूद 2100 रियाल (लगभग 46,000 रुपये) प्रदान करती थी। सरकार की हज नीति-2023 तीर्थयात्रियों को अपनी विदेशी मुद्रा की व्यवस्था करने या व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार कम विदेशी मुद्रा लेने का विकल्प और लचीलापन दे रही है। केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए एसबीआई को निर्देश दिया है कि वह हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को विदेशी मुद्रा प्रतिस्पर्धी दरों पर प्रदान करे। इसके अलावा बैंक सभी तीर्थयात्रियों को सऊदी अरब में रहने की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अनिवार्य बीमा की पेशकश भी करेगा। बता दें कि देश का सबसे बड़ा सरकार बैंक SBI एसएमएस के जरिए तीर्थयात्रियों तक पहुंचेगा।

जारी होगी हेल्पलाइन

एसबीआई नकद या कार्ड में विदेशी मुद्रा के संग्रह की सुविधा के लिए उचित स्तर पर फोकल पॉइंट्स और नोडल अधिकारियों की व्यवस्था करेगा, साथ ही आवश्यकतानुसार कोई अन्य मार्गदर्शन प्रदान करेगा। एक हेल्पलाइन भी स्थापित होगी, जिसमें नोडल अधिकारियों के नंबर जल्द जारी किये जाएंगे।

जानिए इस साल हज आवदेन की स्थिति

आपको बता दें कि साल 2023 में हज यात्रा के लिए कुल 1.84 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें 14,935 आवेदकों को सुनिश्चित आवंटन दिया गया, जिसमें 70 से अधिक वर्षों की श्रेणी में 10,621 तीर्थयात्री और 4,314 लेडीज़ विदाउट महरम (LWM) शामिल हैं। इस बार बिना पुरुष सदस्य के हज पर जाने वाली महिलाओं का अब तक का सबसे बड़ा दल है। सभी 1.4 लाख तीर्थयात्रियों को हज 2023 के लिए उनके चयन के बारे में सूचित करने वाला एक एसएमएस भेजा गया था। प्रतीक्षा सूची वाले तीर्थयात्रियों को भी प्रतीक्षा सूची में उनकी स्थिति के बारे में सूचित करते हुए एक एसएमएस भेजा गया है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story