×

Mushroom Farming: लाखों कमाने का मौका, खेत में उगाएं मशरूम की फसल, खरीद लेंगे महंगी कार

How To Start Mushroom Farming: मशरूम की खेती सबसे अच्छा मुफाने वाले कृषि बिजनेस है। इसमें जितनी लागत नहीं लगती है, उससे 10 गुना प्रॉफिट मिलता है। कई किसान इसकी खेतकर करोड़पति बन गए हैं।

Viren Singh
Published on: 20 July 2023 11:35 AM GMT
Mushroom Farming: लाखों कमाने का मौका, खेत में उगाएं मशरूम की फसल, खरीद लेंगे महंगी कार
X
How To Start Mushroom Farming (सोशल मीडिया)

How To Start Mushroom Farming: अगर आप किसान है और खेती किसानी के लिए अधिक खेत नहीं है, जिस वजह से आपकी आय ज्यादा नहीं हो पा रही है तो चिंता की कोई बात नहीं है। कई भगवान ने ऐसी फसलें दी हैं, जिन्हें तैयार करने के लिए बड़े खेत नहीं बल्कि घर के किसी कोने में भी उगा सकते हैं। इनकी खास बात यह है कि इनकी बाजार में मांग भी अधिक होती है। कोई किसान या फिर अन्य कोई व्यक्ति इसकी उगाई करता है, तो वह लागत का 10 गुना प्रॉफिट कमाता है। जी हां, यह खेती है मशरूम की। इस फसल की खास बात यह होती है कि इसको कहीं पर तैयार किया जा सकता है। इसकी खेती के लिए किसानों को अधिक लागत की जरूरत नहीं होती है, आप इसको 5 हजार रुपये से भी शुरू कर सकते हैं।

हर देश में बढ़ रही मशरूम की मांग

भारत में साल दर साल मशरूम की मांग बढ़ती जा रही है। देश हर साल करीब 1.44 लाख मीट्रिक टन मशरूम पैदा हो रहा है। इसका सबसे अधिक उत्पादन देश में उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और केरल राज्य में किया जाता है। इसका मतलब यह राज्य की जलवायु इसकी खेती के लिए उपयुक्त मानी गई है। अगर यूपी से हैं। फिर चाहे किसान हों या फिर कोई अन्य। अगर अतिरिक्त आय का स्त्रोत बनाना जाते हैं तो मशरूम की खेती सबसे अच्छा माध्यम साबित हो सकता है।

कैसे करें मशरूम की खेती ?

मशरूम की खेती के लिए अक्टूबर से मार्च माह के बीच की जाती है। यह सबसे अच्छा महीना मनाना गया है। किसान व अन्य लोग ध्यान दें कि इसकी खेती खुले आसमान में नहीं होती है। घर खेत हैं तो आपको शेड लगाने की जरूरत पड़ेगी, वरना आप बंद कमरे में मशरूम को उगा सकते हैं। देश में इसकी तीन किस्म की खेती होती है, जिसमें टन मशरूम, ऑयस्टर मशरूम और धान स्ट्रॉ मशरूम शामिल है। इसकी खेती के लिए गेहूं या चावल के भूसे को कई केमिकल्स के साथ मिलाकर कंपोस्ट खाद तैयार की जाती है। इस खाद को तैयार होने में करीब एक माह लगता है। जब खाद तैयार हो जाए तो किसी मजबूत जगह पर 6-8 इंच मोटी परत बिछाकर मशरूम के बीज लगाएं। इसके बाद उसके कंपोस्ट से ढक दें।

इसकी फसल तैयार होने में करीब 40-50 दिन का समय लगता है। एक बार जब फसल तैयार हो जाती है तब आप इसको हर दिन तोड़कर बाजार में बिक्री कर सकते हैं। एक बार जब यह तैयार हो जाता है तो हर दिन काफी मात्र में मशरूम तैयार होने लगता है। इसको 15-22 डिग्री सेंटीग्रेट के बीच में ही उगाया जाता सकता है। अधिक तापमान फसल को खराब कर देता है। इसकी फसल तैयार करने में नमी का भी ध्यान देना होता है। इसकी खेती के लिए करीब 80-90 फीसदी नमी की जरूरत पड़ती है।

मुनाफे वाली खेती

मशरूम की खेती सबसे अच्छा मुफाने वाले कृषि बिजनेस है। इसमें जितनी लागत नहीं लगती है, उससे 10 गुना प्रॉफिट मिलता है। कई किसान इसकी खेतकर करोड़पति बन गए हैं। अगर आप इसकी खेती के लिए ट्रेनिंग लेना चाहते हैं तो किसी भी एकग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज और कृषि अनुसंधान केंद्रों में ट्रेनिंग प्राप्त कर सकते हैं। एक वर्ग मीटर में 10 किलोग्राम मशरूम आराम से उगाया जा सकता है।

निवेश और लाभ

मशरूम की फसल के लिए किसान को पूरी खेती करने के लिए ज्यादा लागत नहीं आती है। बाजार में एक किलो मशरूम की कीमत 250 से लेकर 300 रुपये होती है, जबकि एक किलो मशरूत तैयार करने में इसकी कीतम 25-30 रुपये आती है। इस हिसाब से इसकी खेती में लागत से 10 गुना अधिक प्रॉफिट मिलता है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story