×

India Vs Pakistan Forex Reserves: लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान की हालत खस्ता

India Vs Pakistan Forex Reserves: पिछले 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 35.44 करोड़ डॉलर नीचे जाकर मात्र 4.24 अरब डॉलर रहे गया है। जबकि भारत का इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 5.98 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है।

Viren Singh
Published on: 1 April 2023 4:18 PM GMT
India Vs Pakistan Forex Reserves: लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, पाकिस्तान की हालत खस्ता
X
India Vs Pakistan Forex Reserves (सोशल मीडिया)

India Vs Pakistan Forex Reserves: भारत के लिए विदेशी मुद्रा भंडार के लिहाज के राहत वाली खबर आई है। इसमें लगातार दो हफ्ते में वृद्धि हुई है। बीते 24 मार्च को भारत के फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में 5.98 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इससे पहले 17 मार्च को समाप्त हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12.798 अरब डॉलर बढ़ा था। वहीं, विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में पाकिस्तान की हालत लगातार खस्ता होती जा रही है। 24 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में 35.44 करोड़ डॉलर की कमी आई थी।

बढ़ाकर आया 578 अरब डॉलर

भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, शुक्रवार को भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.98 अरब डॉलर से बढ़कर 578.78 अरब डॉलर पर आ गया है। इससे पहले 17 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 12.798 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। तब देश का विदेशी मुद्रा भंडार 572.8 बिलियन डॉलर पर था। हालांकि अक्टूबर, 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था और यह 645 बिलियन डॉलर पर था।

विदेशी मुद्रा संपत्ति भी बढ़ी

विदेशी मुद्रा संपत्ति, विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसमें भी बढ़ोतरी हुई थी। 24 मार्च को समाप्त सप्ताह हुए देश का विदेशी मुद्रा संपत्ति4.38 बिलियन डॉलर बढ़कर 509.728 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह आंकड़ा विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं की सराहना या मूल्यह्रास के प्रभाव को ध्यान में रखता है।

स्वर्ण भंडार में 1.37 बिलियन डॉलर बढ़ा

इसके अलावा भारत का स्वर्ण भंडार भी बढ़ा है। 24 मार्च को समाप्त हुई हफ्ते में देश का स्वर्ण भंडार 1.37 बिलियन डॉलर बढ़कर 45.48 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं , इस दौरान विशेष आहरण अधिकार 201 मिलियन अमरीकी डॉलर बढ़कर 18.419 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है। समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में रखा भारत का मुद्रा भंडार 2.7 करोड़ डॉलर से बढ़कर 5.151 करोड़ डॉलर हो गया है।

पाकिस्तान का मात्र इतना बचा विदेशी मुद्रा भंडार

एक मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। इसके कम होते ही इसका असर लोगों को आर्थिक स्थित के साथ वहां की सरकार पर पड़ा रहा है। पिछले 24 मार्च को समाप्त सप्ताह में पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 35.44 करोड़ डॉलर नीचे जाकर मात्र 4.24 अरब डॉलर रहे गया है। 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह में यह 4.59 अरब डॉलर था।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story