×

ताकतवर होगा भारत: बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ये बड़े देश होंगे पीछे

पांच साल बाद यानी 2025 तक इंडिया ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2030 यह जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर विराजमान हो जाएगा।

Shreya
Published on: 26 Dec 2020 12:38 PM GMT
ताकतवर होगा भारत: बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ये बड़े देश होंगे पीछे
X
ताकतवर होगा भारत: बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ये बड़े देश होंगे पीछे

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी (Corona Virus) के चलते देश को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है। कोविड-19 के चलते ना केवल इंसान संक्रमित हुए बल्कि देश समेत विश्व की अर्थव्यवस्था भी संक्रमित हो गई। महामारी ने विश्व की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। लेकिन अब कुछ देशों में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। जहां से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई, वहां भी अब स्थिति बेहतर हो रही है। यानी चीन की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है।

पटरी पर आई चीन की अर्थव्यवस्था

चीन की आर्थिक स्थिति में तेजी से हुए सुधार के बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल 2028 तक चीन की इकोनॉमी विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को पछाड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। बताया जा रहा है कि ऐसा उस अनुमान से पहले ही हो जाएगा, जो कि इस महामारी से पहले विशेषज्ञों ने लगाया था। बता दें कि पहले ऐसा कहा जा रहा था कि साल 2033 कर चीन ये मुकाम हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें: इसलिए फास्टैग जरूरी: सिर्फ टोल पर ही नहीं आता काम, इन बातों पर जरूर दें ध्यान

INDIAN-ECONOMY (सांकेतिक फोटो- सोशल मीडिया)

2030 तक तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी होगा भारत

इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में भारत के बारे में कहा गया है कि पांच साल बाद यानी 2025 तक इंडिया ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2030 यह जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर विराजमान हो जाएगा। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित होकर माजूदा साल यानी 2020 में भारतीय अर्थव्यवस्था एक पायदान नीचे खिसक गई है, जिसके बाद यह छठवें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: कैसे खाओगे अंडा: दाम ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इतना महंगा मिलेगा आपको

कोरोना के चलते लड़खड़ाया

गौरतलब है कि इससे पहले भारत साल 2019 में ब्रिटेन को पछाड़ते हुए अर्थव्यवस्था के मामले में पाचवें स्थान पर पहुंच गया था। ब्रिटेन के प्रमुख आर्थिक अनुसंधान संस्थान सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड बिजनस रिसर्च (CEBR) की एनुअली रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिया कोरोना महामारी के चलते थोड़ा लड़खड़ा गया है, नतीजन 2019 में ब्रिटेन से आगे निकलने के बाद भारत इस साल ब्रिटेन से पीछे हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2024 तक ब्रिटेन आगे बना रहेगा, लेकिन उसके बाद भारत आगे निकल जाएगा।

यह भी पढ़ें: PF अकाउंट: ऐसे चेक करें बैलेंस, बस करना होगा ये आसान काम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story