×

Most expensive diamonds in the world: कोहिनूर नहीं, ये है दुनिया सबसे नायाब हीरा, इसकी कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Most expensive diamonds in the world: कोहिनूर हीरा दुनिया में तीसरे नंबर का सबसे बड़ा हीरा है। कलिनन (Cullinan) हीरा दुनिया में सबसे बड़ा हीरा है।

Archana Pandey
Published on: 4 Aug 2023 8:44 AM GMT
Most expensive diamonds in the world: कोहिनूर नहीं, ये है दुनिया सबसे नायाब हीरा, इसकी कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
X
priceless diamonds in the world (Image- Social Media)

Most expensive diamonds in the world: कोहिनूर हीरे को दुनिया के सभी हीरों का राजा कहा जाता है। बेहद खूबसूरत 106 कैरेट का यह कोहिनूर हीरा दुनिया के कई बड़े शासकों के पास रह चुका है। यह कोहिनूर हीरा हमारे देश के शासकों के पास भी रहा था। इसके बाद 19वीं सदी में इसे ब्रिटेन ले जाया गया था। तब से लेकर कोहिनूर आज तक ब्रिटेन के शाही परिवार के मुकुट की शोभा बना हुआ है।

लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया में कोहिनूर से भी नायाब और मंहगे हीरे मौजूद हैं। इन हीरों की कीमत इतनी है कि पूरा का पूरा शहर बसाया जा सकता है। आज हम आपको इन्हीं हीरों के बारे में बता रहे हैं। जैसे- इन हीरों की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है ? इनके मालिक कौन हैं? इन हीरों की खासियत क्या है? चलिए फिर जानते हैं दुनिया का पहले नंबर पर कौन सा हीरा है।

सबसे बड़ा हीरा

सबसे पहले जान लें कि किसी भी हीरे को उसके कैरेट में आंका जाता है। इस आधार पर कलिनन (Cullinan) हीरा दुनिया में सबसे बड़ा हीरा है। इस हीरे का वजन 3,106 कैरेट है। साइज के आधार पर भी कलिनन हीरा दुनिया का सबसे बड़ा हीरा है। इस हीरे की कीमत 400 मिलियन डॉलर है। यानि इसकी कीमत लगभग 31 अरब रुपये है। 26 जनवरी 1905 को दक्षिण अफ्रीका के प्रीमियर खदान नंबर 2 में यह हीरा मिला था। इस विशाल हीरे के 96 छोटे और 9 बड़े आकार के जेम्स में टुकड़े किए गए थे।

दूसरे नंबर पर सर्जियो

सर्जियो हीरा दुनिया का दूसरा सबसे वजनी हीरा है। यह खूबसूरत हीरा 3,167 कैरेट का है। यह एक बेहद ही दुर्लब ब्लैक कार्बोनडो हीरा है जो सबसे पहले 16 हजार डॉलर में बेचा गया था। साल 2021 में इस हीरे की कीमत 8 लाख 14 हजार डॉलर लगाई गई थी। यह हीरा 1895 में बोर्गेस डी कार्वाल्हो द्वारा लेनकॉइस में जमीन पर पाया गया था। इसके बाद इसे बिक्री के लिए कई छोटे टुकड़ों में तोड़ा गया था।

तीसरे नंबर पर कोहिनूर

बता दें खूबसूरत कोहिनूर हीरा दुनिया में तीसरे नंबर का सबसे बड़ा हीरा है। लेकिन जब भी दुनिया के सबसे कीमती हीरे की बात आती है, तो हर किसी की जुबान पर कोहिनूर का ही नाम आता है।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story