×

बेहद सस्ता हुआ प्याज! बाजारों में बिक रहा था सोने के भाव, अब इतनी हुई कीमत

लॉकडाउन के बीच आम लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। दरअसल, दो महीनों तक सोने के भाव पर बिक रहा प्याज अब सस्ता हो चुका है। बता दें कि दो महीने पहले एक किलो प्याज के दाम 100 रुपये तक चले गए थे, लेकिन अब उसकी किमत में भारी गिरावट हुई है।

Shreya
Published on: 7 May 2020 4:34 AM GMT
बेहद सस्ता हुआ प्याज! बाजारों में बिक रहा था सोने के भाव, अब इतनी हुई कीमत
X

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच आम लोगों को एक बड़ी राहत मिली है। दरअसल, दो महीनों तक सोने के भाव पर बिक रहा प्याज अब सस्ता हो चुका है। बता दें कि दो महीने पहले एक किलो प्याज के दाम 100 रुपये तक चले गए थे, लेकिन अब उसकी किमत में भारी गिरावट हुई है। अब प्याज की कीमत 10 रुपये प्रति किलो पर आ गई है। दरअसल, लॉकडाउन के बीच प्याज की मात्रा अधिक है और इसकी खरीदारी कम है, इसलिए प्याज के दामों में इतनी गिरावट देखने को मिली है।

प्याज के दामों में भारी गिरावट

फरवरी से मार्च महीने तक थोक मंडी में प्याज की कीमतें लगभग 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। वहीं फुटकर मंडी में इसकी कीमत 120 रुपये से लेकर 140 रुपये तक थी। मार्च महीने से प्याज की नई फसल आनी शुरु हो गई है, जिस वजह से इसकी कीमतों में भी कमी आने लगी है।

यह भी पढ़ें: खून के आंसू रो रहे, लॉकडाउन में बर्बाद हुए बुंदेलखंड के किसान

क्या है कीमतों में गिरावट आने की वजह?

जब लॉकडाउन की शुरुआत हुई थी, उस दौरान भी प्याज की कीमत तकरीबन 40 रुपये प्रति किलो थी। अब लोगों को उनके दरवाजे पर ही 16 रुपये किलो प्याज मिल जा रहा है। मंडी के एक फुटकर प्याज व्यापारी ने बताया कि जहां दो महीने पहले प्याज की कीमतों में हुई बढ़ोत्तरी से दुकानीदारी ठप पड़ी हुई थी, वहीं अब प्याज की कीमतों में गिरावट होने से और आवक ज्यादा होने के चलते इसकी खपत कम हो गई है।

यह भी पढ़ें: लंबी है इस टेनिस स्टार के चाहने वालों की कतार, इन खिलाड़ियों से भी रहा रिश्ता

क्या है प्याज व्यापारियों का कहना?

वहीं एक अन्य प्याज व्यापारी ने बताया कि इन दिनों प्याज की आवक जरूरत से ज्यादा होने के चलते प्याज के दामों में कमी आई है। एक अन्य व्यापारी का कहना है कि इन दिनों मंडी में मांग से अधिक प्याज आ रही है। लॉकडाउन के दौरान होटल व रेस्टोरेंट बंद हैं, इसके अलावा शादी व अन्य कार्यक्रम भी कैंसिल हो रहे हैं। ऐसे में प्याज की खपत कम है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी! सस्ता हुआ लोन, इन बैंकों ने चलाई ब्याज दर पर कैंची

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story