×

जनता पर महंगाई की मार, LPG सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमत

देश की आम जनता एक और महंगाई का झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। रसोई गैस के दामों में लगातार चौथे महीने बढ़ोत्तरी की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 13.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गई है।

Dharmendra kumar
Published on: 2 Dec 2019 4:40 AM GMT
जनता पर महंगाई की मार, LPG सिलिंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमत
X

नई दिल्ली: देश की आम जनता एक और महंगाई का झटका लगा है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं। रसोई गैस के दामों में लगातार चौथे महीने बढ़ोत्तरी की गई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 13.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ गई है। 1 दिसंबर 2019 से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो गई हैं।

नॉन सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 13.50 रुपए का इजाफा हुआ है। नॉन सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 681.50 रुपये की जगह 695 रुपये प्रति सिलिंडर हो गई है।

यह भी पढ़ें...निर्मला सीतारमण ने राहुल बजाज को दिया करार जवाब, इस बात की दिलाई याद

कोलकाता में 19.50 रुपये, चेन्नई में 18 रुपये और मुंबई में 14 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। दिल्ली में कारोबार के लिए इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत में 7.50 रुपये की वृद्धि हुई है। इसकी नई कीमत 1160.50 रुपए हो गई है। चेन्नई में 19 किलो वाला सिलेंडर 14 रुपए महंगा हुआ है और अब यहां नई कीमत 1333 रुपए हो गई है।

यह भी पढ़ें...बड़ा हादसा: यहां गड्ढे में 5 लोग फंसे, 3 को सुरक्षित निकाला गया, एक की मौत

एलपीजी के दामों में लगातार चौथे महीने इाजाफा हुआ है। गैस वितरण कंपनियां प्रत्येक महीने की एक तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद ही इनमें बदलाव किया जाता है। नवंबर में देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर करीब 76.5 रुपए महंगा हुआ था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story