×

बड़ा हादसा: यहां गड्ढे में 5 लोग फंसे, 3 को सुरक्षित निकाला गया, एक की मौत

महाराष्ट्र के पुणे  में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ड्रेनेज लाइन के लिए खोदे गए एक होल में एक व्यक्ति फंस गया। इसे बचाने के लिए दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

Aditya Mishra
Published on: 2 Dec 2019 3:28 AM GMT
बड़ा हादसा: यहां गड्ढे में 5 लोग फंसे, 3 को सुरक्षित निकाला गया, एक की मौत
X

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ड्रेनेज लाइन के लिए खोदे गए एक होल में एक व्यक्ति फंस गया। इसे बचाने के लिए दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

जब बचाव कार्य चल रहा था, उसी समय मिट्टी धसकने से दमकल विभाग दो कर्मचारी और दो अन्य लोग गड्ढे गिर गए। कुल पांच में गड्ढे फंस गए।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र: विधानसभा स्पीकर के चुनाव के लिए बीजेपी ने लिया ये बड़ा फैसला

इसके बाद उन्हें बचाने का अभियान शुरू किया गया। इसमें से 3 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस दौरान एक दमकलकर्मी की मौत हो गई। एक व्यक्ति को निकालने का प्रयास जारी है।

जानकारी के अनुसार ड्रेनेज लाइन के लिए खोदे गए होल में एक व्यक्ति फंस गया था। इसी व्यक्ति को बचाने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 नक्सली

जिसमें से विशाल जाधव नामक एक कर्मी ने दम तोड़ दिया। यह घटना पुणे के डपोली इलाके की बताई जा रही है। फंसे लोगों को बचाने के लिए जेसीबी मशीनों से खुदाई की जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पहुंचे हैं। वहां पर एंबुलेंस को तैनात किया गया है, जैसे ही होल से फंसा हुआ आदमी निकलेगा उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें...महाराष्ट्र में बगावत! देवेंद्र फणनवीस को मिलेगा झटका, पंकजा मुंडे ने किया एलान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story