×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी 200 रुपये टूटी, जानिए अपने शहर के आज के लेटेस्ट रेट्स ?

Lucknow Gold Silver Price Today 05 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव स्थिर हैं। दाम स्थिर रहने के बाद 24 कैरेट सोना 60,100 रुपये 10 ग्राम पर है।

Viren Singh
Published on: 4 Aug 2023 11:44 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना रहा स्थिर, चांदी 200 रुपये टूटी, जानिए अपने शहर के आज के लेटेस्ट रेट्स ?
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 05 August 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 05 अगस्त, 2023 को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। शनिवार को शहर में जहां सोना के भाव स्थिर रहे, जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। चांदी में आज 200 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 75 हजार के नीचे आ गई है। सोना और चांदी की ऐसी स्थिति करीब प्रदेश के हर जिलों में आज देखने को मिली।

सोना रहा स्थिर

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोना और 22 कैरेट सोना दोनों के भाव स्थिर हैं। दाम स्थिर रहने के बाद 24 कैरेट सोना 60,100 रुपये 10 ग्राम पर है। वहीं, 22 कैरेट सोना 55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी शहर में सोने के भाव स्थिर थे।

लखनऊ में चांदी हुई सस्ती

GoodReturns के अनुसार, लखनऊ में 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 200 रुपये की गिरावट आई है। इसके बाद यह 74,800 रुपये प्रति किलो पर है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी 2,300 रुपये प्रतिकिलो सस्ती हुई थी और यह 75 हजार रुपये प्रति किलो पर था।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

आगरा

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

नोएडा

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

वाराणसी

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

मथुरा

55,100 (22 कैरट)

60,100 (24 कैरट)

बाजार जारी हुए रेट होते हैं सांकेतिक

ज्ञात हो कि सर्राफा बाजार में हर दिन सोना-चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक को अगर कीमती आभूषण का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story