×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना और चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें अपने शहर के आज के लेटेस्ट रेट्स

Lucknow Gold Silver Price Today 2 July 2023: आज लखनऊ में 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में इजाफा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपए चढ़कर 59,220 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है। ऐसा ही हाल यूपी के अन्य जिलों में देखने को मिल रहा है।

Viren Singh
Published on: 1 July 2023 11:00 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना और चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें अपने शहर के आज के लेटेस्ट रेट्स
X
Lucknow Gold Silver Price Today 2 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 2 July 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में बीते कई दिनों से सोना चांदी के भाव उतार चढ़ाव चला रहा है। ऐसे अगर सोने को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसके भाव जरूर पता कर लें। सर्राफा बाजार में 02 जुलाई को सोना चांदी के लेटेस्ट भाव रिलीज हो गए हैं। रविवार को कीमती आभूषण के भाव ने लोगों को झटका दिया है। लखनऊ में सोना 200 रुपये से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी 500 रुपए प्रतिकिलो उछली है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण को खरीदना का मन बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ेंगे।

सोना महंगा

बाजार के मुताबिक, 02 जुलाई को लखनऊ में 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना दोनों के भाव में इजाफा हुआ है। शहर में 24 कैरेट सोना 220 रुपए चढ़कर 59,220 रुपये 10 ग्राम पर हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपए महंगा होकर 54,300 रुपये पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को भी सोने के भाव में वृद्धि हुई थी। तब 24 कैरेट सोना 54,100 रुपये व 22 कैरेट सोना 54 हजार रुपये पर था।

चांदी भी महंगी

लखनऊ में चांदी के भाव जोरदार तेजी आई है। रविवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 500 रुपये उछलकर 71,900 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले यह शनिवार को 71,400 रुपये पर स्थिर थी।

जिलों वार 24 व 22 कैरेट सोने के भाव

कानपुर

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

आगरा

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

नोएडा

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

वाराणसी

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

मथुरा

54,300 (22 कैरट)

59,220 (24 कैरट)

सर्राफा बाजार में जारी हुए भाव होते सांकेतिक

आपको पता होना चाहिए कि बुलियन मार्केट में सोना और चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव जारी होते हैं। इसमें GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स जुड़ा होता है। इसलिए आप जब भी बाजार में सोना चांदी को खरीदेंगे तो सोना चांदी इस भाव से महंगा मिलेगा। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को सोना चांदी का सटीक भाव पता करने हैं, तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट लोग 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर भी पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story