Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी लेटेस्ट कीमतें हुई जारी, अब 10 ग्राम सोने के देने होंगे इतने रुपये

Lucknow Gold Silver Price Today 30 June 2023: राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 210 रुपये कम होकर 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

Viren Singh
Published on: 29 Jun 2023 10:30 PM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना चांदी लेटेस्ट कीमतें हुई जारी, अब 10 ग्राम सोने के देने होंगे इतने रुपये
X
Lucknow Gold Silver Price Today 21 June 2023 (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 30 June 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में 30 जून को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। शहर में शुक्रवार को जहां सोना सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर हैं। सोना 200 रुपये से अधिक टूटकर 59 हजार के नीचे चला गया है, जबकि चांदी 72 हजार के करीब कारोबार कर रही है। सोना चांदी ऐसा ही हाल, यूपी अन्य जिलों में भी दिखाई दे रहा है। जानिये आज क्या हैं यूपी के अन्य जिलों में सोना चांदी के नए भाव?

लखनऊ में सोना 200 रुपये से अधिक सस्ता

राजधानी लखनऊ सर्राफा बाजार में शुक्रवार को 24 कैरेट सोने व 22 कैरेट सोने दोनों के भाव गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 210 रुपये कम होकर 58,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपये सस्ता होकर 54 हजार रुपये 10 ग्राम पर है। इससे पहले गुरुवार को शहर में 24 कैरेट सोना 59,110 रुपये व 22 कैरेट सोना 54,200 रुपये पर था।

लखनऊ में चांदी स्थिर

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को चांदी के भाव स्थिर हैं। इसके बाद 999 शुद्धता वाली चांदी 71,900 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले गुरुवार को भी यह इस भाव पर थी।

अन्य जिलों सोना का भाव

कानपुर

54,000 (22 कैरट)

58,900 (24 कैरट)

आगरा

54,000 (22 कैरट)

58,900 (24 कैरट)

नोएडा

54,00 (22 कैरट)

58,900 (24 कैरट)

गाजियाबाद

54,000 (22 कैरट)

58,900 (24 कैरट)

वाराणसी

54,000 (22 कैरट)

58,900 (24 कैरट)

मथुरा

54,000 (22 कैरट)

58,900 (24 कैरट)

सर्राफा बाजार में जारी हुए भाव होते सांकेतिक

आपको बता दें कि सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण यानी सोना और चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव हर जोर जारी होते हैं। यह भाव GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स के पहले के होते हैं। ऐसे अगर किसी व्यक्ति को सोना चांदी के सटीक भाव पता करने हैं, तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

ऐसे जानें सोने के लेटेस्ट भाव

इसके अलावा सर्राफा ग्राहक सोना के भाव मिस्ड कॉल से भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट पता करने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद कुछ ही देर में आपके फोन पर एसएमएस से ताजा रेट्स मिल जाएंगे। वहीं, www.ibja.co या ibjarates.com पर भी सोना चांदी ताजा भाव देख सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story