×

Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपए सस्ता, चांदी ने बढ़ाई चमक, जानिए अपने शहर के सोने का भाव

Lucknow Gold Silver Price Today 28 May 2023: राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 60,750 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है।

Viren Singh
Published on: 28 May 2023 4:00 AM GMT
Lucknow Gold Silver Price Today: सोना 100 रुपए सस्ता, चांदी ने बढ़ाई चमक, जानिए अपने शहर के सोने का भाव
X
Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

Lucknow Gold Silver Price Today 28 MAY 2023: दो दिन के राहत मिलने बाद एक फिर लखनऊ सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव उतार चढ़ाव देखने को मिला रहा है। यूपी सर्राफा बाजार में 28 मई को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी कर दिये हैं। जारी हुए भाव के मुताबिक, लखनऊ में यहां रविवार को सोना 100 रुपये अधिक सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी अपनी तेजी देखाते हुए सौ रुपये महंगी हो गई। ऐसा ही हाल रविवार को यूपी के अन्य जिलों में भी देखने को मिला है।

लखनऊ में सोना का भाव (Lucknow Me Sone Ka Bhav)

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोना 110 रुपये कम होकर 60,750 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 150 रुपये कम होकर 55,650 रुपये 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। इसी के साथ लखनऊ में लगातार तीसरे दिन सोने के भाव टूटे हैं। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 60,860 रुपए और 22 कैरेट सोना 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी का भाव (Lucknow Me Chandi Ka Rate)

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लगातार दो दिन सस्ती होने के बाद रविवार को लखनऊ चांदी में तेजी आई है। शहर में चांदी 100 रुपये उछली है। इसके बाद यह 73 हजार रुपए प्रति किलो पर हो गई है। इससे पहले यहां चांदी लगातार दो दिन टूटी थी। इससे पहले शनिवार को 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

अन्य जिलों के 24 और 22 कैरेट सोने के दाम

कानपुर

55,650 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

आगरा

55,650 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

नोएडा

55,650 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,650 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

वाराणसी

55,650 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

मथुरा

55,650 (22 कैरट)

60,750 (24 कैरट)

ऐसे जानिए घर बैठे सोने के भाव

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं, वह जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। सोना चांदी का सही भाव पता करने के लिए आपको अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए लोगों को 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के ताजा भाव मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story