Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी ने दिया कर्मचारी को 1500 करोड़ का घर, दुनिया की सबसे महंगी जगह स्थित है बहुमंजिला इमारत

Mukesh Ambani News: मनोज मोदी को मिला नया घर वृंदावन 1.7 लाख वर्ग फुट में फैला है। इसका प्रत्येक मंजिल 8000 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करती है। इस इमारत में 7 मंजिलों तक पार्किंग की व्यवस्था है।

Viren Singh
Published on: 26 April 2023 3:57 PM GMT (Updated on: 26 April 2023 4:01 PM GMT)
Mukesh Ambani News: मुकेश अंबानी ने दिया कर्मचारी को 1500 करोड़ का घर, दुनिया की सबसे महंगी जगह स्थित है बहुमंजिला इमारत
X
Mukesh Ambani News (सोशल मीडिया)

Mukesh Ambani News:भारत सहित एशिया के सबसे रईस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अमीर व्यक्ति के साथ साथ दरियादिल इंसान और अपने कर्मचारियों का खासा ख्याल रखते हैं। इसका उदाहरण तब देखने को मिला, जब मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को बेशुमार कीमती आवास देकर सबसे चौंका दिया। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने अपने सबसे भरोसेमंद कर्मचारी के काम से प्रभावित होकर 1500 करोड़ रुपये का बहुमंजिला घर उपहार के रुप में दिया। मुकेश अंबानी ने यह बेशकीमती उपहार लंबे समय से कर्मचारी और अंबानी का दाहिना हाथ कहे जाने वाले मनोज मोदी को दिया है।

नेपियन सी रोड इलाके है मोदी का नया घर

बाजार में मनोज मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज में अरबों की डील को फाइनल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अरबपति अंबानी ने प्रशंसा के एक इशारे के रूप में मनोज मोदी को 22 मंजिला इमारत भेंट की। यह इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में स्थित है।

घर में लगे कुछ फर्नीचर हैं इटली से

रियालंस के सबसे भरोरेमंद कर्मचारी मोदी को मुकेश अंबानी ने जो आवास दिया है, उसको तलाटी एंड पार्टनर्स एलएलपी ने डिजाइन किया है। इतना ही घर में लगे कुछ फर्नीचर इटली से मंगवाए गए हैं। मनोज मोदी को जो संपत्ति उपहार में दी है उसका नाम 'वृंदावन' है। नेपियन सी रोड क्षेत्र में संपत्तियों की कीमत 45,100 रुपये से 70,600 रुपये प्रति वर्ग फुट है और इस प्रमुख स्थान में मनोज मोदी की नई संपत्ति की कीमत 1,500 करोड़ रुपये की है।

मोदी के नए घर के नाम वृंदावन

मनोज मोदी को मिला नया घर वृंदावन 1.7 लाख वर्ग फुट में फैला है। इसका प्रत्येक मंजिल 8000 वर्ग फुट के क्षेत्र को कवर करती है। इस इमारत में 7 मंजिलों तक पार्किंग की व्यवस्था है।

जानिए मनोज मोदी के बारे में

मनोज मोदी वर्तमान में रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। मैजिकब्रिक्स डॉट कॉम के अनुसार, मनोज मोदी के पास हजीरा पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जामनगर रिफाइनरी, पहला टेलीकॉम बिजनेस, रिलायंस रिटेल और 4जी रोलआउट जैसी रिलायंस की बड़े पैमाने की परियोजनाएं भी हैं।

है दुनिया का सबसे महंगा एरिया

दक्षिण मुंबई में स्थित, नेपियन सी रोड मालाबार हिल से सटा एक पॉश इलाका है। अपने हरे-भरे परिवेश, शीर्ष सुविधाओं और मजबूत सामाजिक बुनियादी ढांचे के लिए जाना जाने वाला यह क्षेत्र विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होने का दावा किया गया है। खास बात यहै कि यह एरिया समुद्र के तीनों ओर से घिरा हुआ है। इस एरिया में कई प्रमुख लोगों को आवास स्थित है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सज्जन जिंदल भी नेपियन सी रोड स्थित माहेश्वरी हाउस में रहते हैं।

मुंबई में मनोज मोदी के पास दो और फ्लैट

मनोज मोदी के मुंबई में दो और दो अपार्टमेंट हैं। पंजीकरण दस्तावेज से पता चलता है कि फ्लैटों की कीमत 41.5 करोड़ रुपये के करीब है और यह दोनों महालक्ष्मी में रहेजा विवरिया में स्थित हैं। इसमें एक 28 वीं मंजिल पर है, जबकि दूसरा 29 वीं मंजिल पर स्थित है और यह 2,597 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story