×

Reliance Jio को करोड़ों का फायदा, पहली तिमाही में हुआ इतना मुनाफा

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफा 2,520 करोड़ रुपए रहा। मार्च क्वार्टर में जियो (Jio) का मुनाफा 2,332 करोड़ रुपए रहा था।

Newstrack
Published on: 31 July 2020 5:36 AM GMT
Reliance Jio को करोड़ों का फायदा, पहली तिमाही में हुआ इतना मुनाफा
X

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मुनाफा 2,520 करोड़ रुपए रहा। मार्च क्वार्टर में जियो (Jio) का मुनाफा 2,332 करोड़ रुपए रहा था। वहीं पहली तिमाही में Jio की आय 16,557 करोड़ रुपए रही। लॉकडाउन में वर्क फ्रॉम होम बूस्ट से जियो की डाटा खपत भी काफी बेहतर रही।

ये भी पढ़ें: इस शख्स के लिए लॉकडाउन बना वरदान, 33 साल पुराना सपना हुआ पूरा

कोरोना काल में बढ़ी Reliance Jio के उपभोक्ताओं की संख्या

कोरोना की वजह से तमाम प्रतिबंधों के बावजूद सब्सक्राइबर्स बेस में काफी मजबूती देखने को मिली है। पहली तिमाही की बात करें तो इस दौरान Reliance Jio का एवरेज रेवन्यू पर यूजर्स 7.4 फीसदी बढ़कर 140.3 रुपए रहा। वहीं पिछली तिमाही में ARPU 130.6 रुपए था। बता दें कि अब Reliance Jio के उपभोक्ताओं की संख्या चौथी तिमाही के 38.8 करोड़ से बढ़कर 39.83 करोड़ पर पहुंच गई है।

आरआईएल की डिजिटल इकाई Jio प्लेटफॉर्म ने फेसबुक के साथ दुनिया के कुछ शीर्ष तकनीकी निवेशकों से पहली तिमाही के दौरान 1,52,056 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कोरोनो वायरस लॉकडाउन के दौरान विकसित होने वाली कुछ कंपनियों में से एक है। मजबूत ग्राहक सेवाओं और सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क की वजह से Reliancejio का कुल वायरलेस डेटा ट्रैफ़िक 30.2% बढ़कर 1,420 करोड़ GB हो गया। देश में हुए लॉकडाउन के बीच Reliancejio नेटवर्क पर प्रति ग्राहक प्रति माह औसत वायरलेस डेटा खपत बढ़कर 12.1 जीबी और वॉयस कालिंग 756 मिनट हो गई।

ये भी पढ़ें: नौसेना पर खतरा: CBI ने 30 ठिकानों पर मारा छापा, चार राज्यों में मचा हड़कंप

बता दें कि वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में reliancejio का एवरेज रेवेन्यू प्रति ग्राहक (ARPU) 140.3 रु प्रति माह हो गया। पहली तिमाही में लॉकडाउन के कारण बने चुनौतीपूर्ण माहौल में, जहां 50% स्टोर पूरी तरह से बंद थे और 29% आंशिक रूप से काम कर रहे थे। इस दौरान रिलायंस रिटेल ने 31,633 करोड़ का राजस्व और 1,083 करोड़ का EBITDA हासिल किया। वहीं पिछले साल के मुकाबले रिलायंस रिटेल ने किराना और कनेक्टिविटी कारोबार में 21% की वृद्धि हासिल की है।

ये भी पढ़ें: नौसेना पर खतरा: CBI ने 30 ठिकानों पर मारा छापा, चार राज्यों में मचा हड़कंप

Newstrack

Newstrack

Next Story