×

एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, इनसे छीन लिया ताज

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स और फेसबुक के बीच बड़ी डील हुई है। अब इस डील के बाद देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 23 April 2020 3:23 AM
एशिया के सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, इनसे छीन लिया ताज
X

मुंबई: मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स और फेसबुक के बीच बड़ी डील हुई है। अब इस डील के बाद देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अब उन्होंने चाइनीज ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के संस्थापक जैक मा से यह तमगा छीन लिया है।

अंबानी की संपत्ति हुई 49 अरब डॉलर

फेसबुक और जियो की डील के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। अब उनकी कुल संपत्ति 49 अरब डॉलर के करीब पहुंच गई है। एक रिपोर्ट के अनपसार, इस डील की वजह से अंबानी की संपत्ति जैक मा से करीब 3 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है।

यह भी पढ़ें...मुख्यमंत्रियों से पहले सरपंचों के साथ संवाद करेंगे PM मोदी, जानिए क्या होगी चर्चा

दरअसल फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म में 9.99 पर्सेंट स्टेक के लिए 43,574 करोड़ रुपये के निवेश किया है। इस डील बाद फेसबुक की रिलायंस जियो में हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी की हो गई है। इसी के साथ रिलायंस जियो में फेसबुक सबसे बड़ा शेयरहोल्डर बन गया है। फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स की एंटरप्राइज वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो गई है।

यह भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ केंद्र सरकार तय कर सकती है गन्ने का न्यूनतम मूल्य

फेसबुक ने जानकारी दी है कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी गई है। इसके लिए फेसबुक 5.7 बिलियन डॉलर यानी 43, 574 करोड़ रुपये का रिलायंस जियो में निवेश कर रहा है। फेसबुक के मुताबिक जियो भारत में जो बड़े बदलाव लाया है, उसने हमें आकर्षित किया है।

यह भी पढ़ें...मोदी सरकार के इस फैसले से करोड़ों गरीबों को मिला फायदा, जनधन खातों में…

गौरतलब है कि बीते दिनों जैक मा ने मुकेश अंबानी से यह ओहदा छीन लिया था, लेकिन बुधवार को फेसबुक-जियो की डील के बाद इस डील के बाद मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 4 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है, जिससे मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर करीब 49 अरब डॉलर की हो गई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!