×

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, आज रेट हुआ इतना कम

हफ्ते के तीसरे दिन यानि बुधवार को आम आदमी के लिए एक अच्छी खबर है। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।

Shreya
Published on: 11 March 2020 5:01 AM GMT
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, आज रेट हुआ इतना कम
X
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, आज रेट हुआ इतना कम

नई दिल्ली: हफ्ते के तीसरे दिन यानि बुधवार को आम आदमी के लिए एक अच्छी खबर है। एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह पेट्रोल-डीजल के भाव काफी कम हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 69 पैसे प्रति लीटर कम हुआ है। जबकि डीजल के भाव में 2 रूपये 33 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। गिरावट के बाद दिल्ली में ट्रोल की कीमत 70.29 रूपये और डीजल की कीमत 63.01 रूपये हो गई है।

गिरावट के बाद महानगरों में कीतनी हुईं कीमतें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार सातवें दिन गिरावट हुई है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे की कटौती की थी। जबकि अन्य प्रमुख महानगरों कोलकाता, चेन्नई और मुंबई में पेट्रोल के दाम में क्रमश: 30 पैसे, 31 पैसे, 30 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। वहीं दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमत में क्रमश: 25 पैसे, 25 पैसे, 27 पैसे और 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी।

यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में पूरा देश, लगातार बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

घर बैठे SMS के जरिए जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमत

बता दें कि तेल कंपनियां द्वारा रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव किया जाता है। वहीं अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के भाव के बारे में जानना चाहते हैं तो आप सुबह 6 बजे के बाद बस एक एसएमएस के जरिए कीमतों के बारे में जान सकते हैं। इसके लिए आपको 92249 92249 नंबर पर एक SMS भेजना होगा। SMS करने के लिए RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

इस प्रोसेस से आप घर बैठे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जान सकते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल-डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।

यह भी पढ़ें: सिंधिया आज ज्वाइन करेंगे BJP! इस शख्स की खुशी के लिए छोड़ दी कांग्रेस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story