×

Scheme For Women: इस योजना के तहत महिलाएं ट्रेनिंग लेकर बन रहीं आत्मनिर्भर, जल्द इस तरह करें आवेदन

Scheme For Women: अगर हमें अपने देश को पूर्ण रुप से विकसित राष्ट्र के पथ पर आगे ले जाना है, तो हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। इसी क्रम में सरकार की ओर से महिलाओं के लिए पीएम नई रोशनी योजना चलाई जा रही हैं।

Archana Pandey
Published on: 24 Jun 2023 12:17 PM GMT
Scheme For Women: इस योजना के तहत महिलाएं ट्रेनिंग लेकर बन रहीं आत्मनिर्भर, जल्द इस तरह करें आवेदन
X
Scheme For Women (Image: Social Media)

PM Nai Roshni Yojana: किसी भी देश का विकास तब संभव है जब उस देश की हर महिला सशक्त होगी। ऐसे में अगर हमें अपने देश को पूर्ण रुप से विकसित राष्ट्र के पथ पर आगे ले जाना है, तो हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना ही होगा। नहीं तो एक विकसित देश का सपना कभी पूरा नहीं होगा। इसी क्रम में सरकार की ओर से महिलाओं के लिए पीएम नई रोशनी योजना चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत महिलाओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।

नई रोशनी योजना क्या है

पीएम नई रोशनी योजना को साल 2012-13 में महिलाओं के लिए शुरू किया गया था। यह योजना मुख्य रूप से अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए बनाई गई है। वहीं, देश की अन्य गरीब परिवार की महिलाओं के लिए 25 % जगह रखी गई है। इस योजना का कार्यक्रम NGO, सिविल सोसाइटी और सरकारी संस्थाओं द्वारा देश भर में चलाया जा रहा है।

योजना का उद्देश्य और विशेषताएं

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को नेतृत्व कुशलता, शैक्षिक सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और स्वच्छता, वित्तीय प्रणालियां, जीवन कौशल, महिलाओं के कानूनी अधिकार, डिजिटल साक्षरता, सामाजिक एवं व्यवहार परिवर्तन के विषय में प्रशिक्षण दिया जाता है।

जिससे गांव में रहने वालीं अल्पसंख्यक महिलाएं अपने घर से बाहर निकलकर सेवाओं, सुविधाओं, कौशल और अवसरों तक पहुंच सकें। सरकार की नीतियों को जाने और उनसे जुड़ सकें। इसके साथ ही वह व्यक्तिगत और सामूहिक रुप से नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।

इस तरह से करें ऑनलाइन आवेदन

इस योजना में 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हो सकती हैं। अगर आप भी इस योजना में शामिल होना चाहती हैं। तो इसमें ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको इस प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://nairoshni-moma.gov.in/ पर जाएं।
  • फिर होम पेज पर New User Registration पर क्लिक करें।
  • यहां क्लिक करते ही एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • यहां मांगी गई सभी जानकारी भर दें।
  • इसके बाद जनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
  • अब चार अंकों की संख्या क्रिएट होगी और इसे Get OTP कोड बॉक्स में भरें।
  • फिर अंत में Registration बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका पंजीकरण प्रोसेस पूरा हो जायेगा।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story