×

India Forex Reserves Hike: गिरावट के बाद फिर उभरा विदेशी मुद्रा भंडार, जानें 7 अप्रैल को कितना आया उछाल

India Forex Reserves Hike: 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.306 अरब डॉलर की उछाल के साथ यह 584.755 अरब डॉलर हो गया है।

Viren Singh
Published on: 15 April 2023 10:54 AM GMT
India Forex Reserves Hike: गिरावट के बाद फिर उभरा विदेशी मुद्रा भंडार,  जानें 7 अप्रैल को कितना आया उछाल
X
India Forex Reserves Hike (सोशल मीडिया)

India Forex Reserves Hike: भारत को विदेश मुद्रा भंडार के मामले में काफी राहत मिली है। बीते दो कारोबारी हफ्ते में गिरावट पर बाद एक बार फिर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल आया है, जो कि देश के लिहाज से राहत का विषय है। 7 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुए सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.306 अरब डॉलर की तेजी आई है। इससे पहले समाप्त हुई हफ्ते में इसमें 32.9 करोड़ ड़ॉरल की गिरावट आई थी, जिसके बाद यह 578.42 अरब डॉलर रहा था।

अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्च स्तर पर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के मुताबिक, 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 6.306 अरब डॉलर की उछाल के साथ यह 584.755 अरब डॉलर हो गया है। आज से दो साल पहले अक्टूबर 2021 में देश विदेशी मुद्रा भंडार (India Forex Reserves) अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उस दौरान यह 645 अरब डॉलर पर था। हालांकि उससे बाद से आज तक विदेशी मुद्रा भंडार इस रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है। दरअरल, ग्लोबल मार्केट में उथल पुथल के बीच रुपए में गिरावट को थमाने के लिए रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का उपयोग किया है, जिसकी वजह से इसमें गिरावट देखने को मिली थी।

4.74 अरब डॉलर बढ़ी विदेशी मुद्रा आस्तियां

आरबीआ के मुताबिक, देश के विदेशी मुद्रा आस्तियां में भी इजाफा देखने को मिला है। 7 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.74 अरब डॉलर के बढ़कर 514.431 अरब डॉलर हो गया है। बात दें कि डॉलर के संदर्भ में अभिव्यक्त किये जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की सराहना या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल होता है।

सोना भंडार व IMF में रखी मुद्रा में इजाफा

इसके अलावा देश का सोना भंडार में भी इजाफा देखने को मिला है। 7 अप्रैल, 2023 को समाप्त हुए सप्ताह में देश का सोने का भंडार 1.496 अरब डॉलर बढ़कर 46.696 अरब डॉलर हो गया। शीर्ष बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.45 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ के साथ देश की आरक्षित स्थिति 13 मिलियन डॉलर बढ़कर 5.178 अरब डॉलर हो गई।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story