×

आर्थिक पैकेज से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त

देश की अर्थव्यवस्था से कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के एलान के बाद भारतीय शेयर बाजार गदगद है।

Dharmendra kumar
Published on: 13 May 2020 5:32 AM GMT
आर्थिक पैकेज से शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी बढ़त
X

मुंबई: देश की अर्थव्यवस्था से कोरोना वायरस के संकट को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज के एलान के बाद भारतीय शेयर बाजार गदगद है। बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत में जोरदार उछाल दर्ज की गई।

शुरुआती मिनटों में सेंसेक्‍स 1100 अंक की तेजी के साथ 32,400 अंक को पार कर गया, तो वहीं निफ्टी में करीब 300 अंक की तेजी देखी और यह 9,500 अंक के नजदीक पहुंच गया। हालांकि कुछ ही मिनटों में सेंसेक्‍स और निफ्टी की बढ़त में गिरावट दर्जी की गई। अभी सेंसेक्स 700 से ज्यादा अंको की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और ऑटो सेक्‍टर के शेयर में बढ़त देखी गई।

यह भी पढ़ें...पाक के बजट से कई गुना ज्यादा है भारत का आर्थिक पैकेज, जानिए इससे जुड़े फैक्ट्स

जानकारों के मुताबिक निवेशकों का उत्‍साह अभी अस्‍थायी है। निवेशक संभवत: मुनाफावसूली के लिए पैसे लगा रहे हैं। संभावना है कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पैकेज को लेकर तस्‍वीर साफ किए जाने के बाद ही बाजार कोई स्‍थायी प्रतिक्रिया दे।

दुनिया के शेयर बाजारों का हाल

दुनिया के शेयर बाजारों में मंगलवार कोगिरावट देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 457.21 अंक नीचे 23,764.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.06 फीसदी गिरावट के साथ 189.79 अंक नीचे 9,002.55 पर बंद हुआ। एसएंडपी 2.05 फीसदी गिरावट के साथ 60.20 अंक नीचे 2,870.12 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.18 प्रतिशत गिरावट के साथ 5.26 अंक नीचे 2,886.30 पर बंद हुआ था। साथ ही फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें...20 लाख करोड़ का पैकेज: शाह बोले- आत्मनिर्भर बनेगा देश, जानिए किसने क्या कहा

विशेष आर्थिक पैकेज का बड़ा हिस्‍सा उद्योग जगत को मिलेगा। हालांकि, पैकेज के बारे में विस्‍तृत जानकारी वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण आज शाम 4 बजे देंगी। उद्योग जगत ने सरकार के एलान का स्‍वागत किया है।

यह भी पढ़ें...मोदी के आर्थिक पैकेज से सबसे ज्यादा इस वर्ग को उम्मीद, दी ऐसी प्रतिक्रिया

20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया। उन्होंने कहा कि इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को, आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को, 20 लाख करोड़ रुपए का संबल मिलेगा, सपोर्ट मिलेगा। 20 लाख करोड़ रुपए का ये पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा को, आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story