×

दुनिया के ये दानवीर: कोरोना काल में अरबो डॉलर किए दान, जानिए इनके बारे में

जैक डोरोसी, जो ट्विटर के सीईओ हैं। इन्होंने राहत के प्रयासों और दूसरे कामों के लिए सौ करोड़ (100 Cr) अमेरिकी डॉलर के दान का एलान किया है।

Shreya
Published on: 12 Aug 2020 8:54 AM GMT
दुनिया के ये दानवीर: कोरोना काल में अरबो डॉलर किए दान, जानिए इनके बारे में
X
Top Philanthropists

नई दिल्ली: आप देश-दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले कई लोगों के बारे में जानते होंगे या उनके बारे में पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया में अपने दान की वजह से जाने जाते हैं। इन्होंने कोरोना काल के दौरान लोगों की मदद के लिए अरबों डॉलर दान किए हैं। तो चलिए जानते हैं दुनिया के इन दानवीरों के बारे में-

Twitter CEO Jack Dorosi

ट्विटर के सीईओ जैक डोरोसी

सबसे पहले हम आपको बताने जा रहे हैं जैक डोरोसी, जो ट्विटर के सीईओ हैं। इन्होंने राहत के प्रयासों और दूसरे कामों के लिए सौ करोड़ (100 Cr) अमेरिकी डॉलर के दान का एलान किया है। बता दें यह राशि उनकी संपत्ति का करीब 21.74 फीसदी है।

यह भी पढ़ें: भारत की जड़ें: अमेरिका में होंगी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, नाम है कमला हैरिस

Microsoft founder Bill Gates

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स की सूची में शामिल बिल गेट्स और इनकी पत्नी ने कुल 30.5 करोड़ डॉलर का दिया है। जो कि उनकी संपत्ति का 0.28 फीसदी है। यह राशि लोगों के इलाज और वैक्सीन के विकास पर खर्च होगा।

यह भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा में पहली बार होगा ऐसा, पवित्र जल से होगा अभिषेक

Wipro chairman Azim Premji

विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी

विप्रो चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने 8 अरब डॉलर दान किए हैं। अजीम प्रेमजी कभी देश के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1999 से 2005 तक अजीम प्रेमजी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रह चुके हैं। उनकी कुल संपत्ति 15.9 अरब डॉलर है, जिसमें से उन्होंने आठ डॉलर दान कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को तगड़ा झटका: खत्म हुआ इस देश से रिश्ता, अब कंगाली की कगार पर

George Soros

जॉर्ज ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन जॉर्ज सोरॉस

सोरॉस फंड मैनेजमेंट कंपनी के रिटायर्ड फाउंडर जॉर्ज सोरॉस, जो कि वर्तमान में जॉर्ज ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के चेयरमैन हैं, उन्होंने आठ अरब डॉलर दान किए हैं। वर्तमान में उनकी कुल संपत्ति 24.4 अरब डॉलर है।

यह भी पढ़ें: बैंकों की बल्ले-बल्ले: सरकार देगी नवरत्न और महारत्न का दर्जा, कर्मचारियों को तोहफा

Amazon CEO Jeff Bezos

Amazon के CEO जेफ बेजोस

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल अमेजन (Amazon) के CEO जेफ बेजोस ने कोरोना महामारी में लोगों को भुखमरी से बचाने के लिए दस करोड़ डॉलर दान किए हैं, जो कि उनकी कुल संपत्ति का 0.07 फीसदी है।

Berkshire Hathaway CEO Warren Buffett

निवेश और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट

निवेश और बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट 21.5 अरब डॉलर किए हैं। बता दें कि वॉरेन बफे की संपत्ति वर्तमान में 61 अरब डॉलर है। वारेन बफेट को निवेश का जादूगर भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त पर बड़ी खबर: नहीं मिल पा रहा US वीजा, अब इस देश में कराएंगे इलाज

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story